शनिवार, 21 मई 2016

भिक्षुक - निराला

भिक्षुक - निराला

वह आता...
दो टूक कलेजे के करता पछताता
पथ पर आता।

पेट पीठ दोनों मिलकर हैं एक,
चल रहा लकुटिया टेक,
मुट्ठी भर दाने को….. भूख मिटाने को
मुँह फटी पुरानी झोली का फैलाता…
दो टूक कलेजे के करता पछताता पथ पर आता।

साथ दो बच्चे भी हैं सदा हाथ फैलाये,
बायें से वे मलते हुए पेट को चलते,
और दाहिना दया दृष्टि-पाने की ओर बढ़ाये।
भूख से सूख ओठ जब जाते
दाता-भाग्य विधाता से क्या पाते?
घूँट आँसुओं के पीकर रह जाते।
चाट रहे जूठी पत्तल वे सभी सड़क पर खड़े हुए,

और झपट लेने को उनसे कुत्ते भी हैं अड़े हुए!

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-13

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-13

41. मगही किस हिन्दी प्रदेश की बोली है?
क) मध्यप्रदेश 
ख) बिहार 
ग) राजस्थान 
घ) छत्तीसगढ

42. कौरवी का दूसरा नाम क्या है
क) खडीबोली 
ख) बाँगरू 
ग) ढूँढाल 
घ) कुमायूँनी

43. निम्नलिखित आचार्यों को उनके सिद्धांतों के साथ समेलित कीजिए।
क) वल्लभाचार्य                           
च) विशिष्टाद्धैतवाद
ख) निम्बार्काचार्य                         छ) अद्धैतवाद 
ग) रामानुजाचार्य                          ज) दैतवाद
घ) मध्वाचार्य                               झ) द्धैताद्धैतवाद
ङ) शंकराचार्य                               ञ) शुद्धाद्धैतवाद

44. सुमनराजे कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

45. केदारनाथ सिंह कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

46. रामविलास शर्मा कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

47. कुँवरनारायण कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

48. एक ही महिला कवयित्री तारसप्तक में है?
क) मन्नुभंडारी 
ख) मल्लेस्वरी 
ग) शकुंतला माथुर 
घ) कृष्ण सोबती

49. तार सप्तक के प्रवर्तक कौन है?
क) रामकुमार वर्मा 
ख) अज्ञेय 
ग) कुँवरनारायण 
घ) कीर्ति चौधरी

50. आगरा का बोली-क्षेत्र है?
क) अवधी 
ख) खडीबोली 
ग) ब्रज 
घ) छत्तीसगढी

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-12

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-12


31. ब्रजभाषा किस अपभ्रंश से विकसित है?
क) शौरसेनी 
ख) मागधी 
ग) अर्द्ध मागधी 
घ) पैशाची

32. ब्रजभाषा कहाँ बोली जाती है?
क) इलहाबाद 
ख) ओरछा एवं झाँसी 
ग) मथुरा-वृंदावन 
घ) बनारस

33. कौन सी बोली पश्चिमी हिन्दी की नहीं है?
क) ब्रज 
ख) बुंन्देली 
ग) खडीबोली 
घ) अवधी

34. संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन सी भाषा शामिल नहीं है?
क) बोडो 
ख) मैथिली 
ग) भोजपुरी 
घ) डोगरी

35. बिहारी उपभाषा वर्ग के अंतर्गत कौन सी बोली नहीं आती है?
क) भोजपुरी 
ख) बुंन्देली 
ग) मगही 
घ) मैथिली

36. खडी बोली के लिए सुनीति कुमार चटर्जी ने किस शब्द को प्रयोग किया है?
क) जनपदीय हिन्दुस्तानी 
ख) वर्नाक्युलर हिन्दुस्तानी 
ग) कौरवी 
घ) रख्ता

37. निम्नलिखित में से कौन दूसरे सप्तक का कवि है?
क) शमशेर बहादूर सिंह 
ख) गिरिजाकुमार माथुर 
ग) मुक्तिबोध 
घ) निराला

38. हिन्दी वर्णमाला में अं और अः क्या है?
क) स्वर 
ख) व्यंजन 
ग) अयोगवाह 
घ) संयुक्ताक्षर

39. अपभ्रंश की उत्तरकालीन अवस्था का नाम है?
क) पालि 
ख) प्राकृत 
ग) संस्कृत 
घ) अवहट्ठ

40. अपभ्रंश में कुल कितने स्वर थे?
क) आठ 
ख) बारह 
ग) दस 
घ) नौ