शनिवार, 21 मई 2016

तोड़ती पत्थर - निराला

तोड़ती पत्थर - निराला

वह तोड़ती पत्थर
देखा है मैंने इलाहाबाद के पथ पर --
वह तोड़ती पत्थर ।

कोई न छायादार
पेड़, वह जिसके तले बैठी हुई स्वीकार;
श्याम तन, भर बँधा यौवन,
गुरु हथौड़ा हाथ
करती बार बार प्रहार;
सामने तरु - मालिका, अट्टालिका, प्राकार ।

चड़ रही थी धूप
गरमियों के दिन
दिवा का तमतमाता रूप;
उठी झुलसाती हुई लू
रुई ज्यों जलती हुई भू
गर्द चिनगी छा गयी

प्रायः हुई दुपहर,
वह तोड़ती पत्थर ।

देखते देखा, मुझे तो एक बार
उस भवन की ओर देखा छिन्न-तार
देखकर कोई नहीं
देखा मुझे उस दृष्टि से
जो मार खा रोयी नहीं
सजा सहज सितार,
सुनी मैंने वह नहीं जो थी सुनी झंकार ।
एक छन के बाद वह काँपी सुघर,
दुलक माथे से गिरे सीकार,
लीन होते कर्म में फिर ज्यों कहा --

"मैं तोड़ती पत्थर"

जुही की कली - निराला

जुही की कली


विजन-वन-वल्लरी पर
सोती थी सुहागभरी-स्नेह-स्वप्न-मग्न-
अमल-कोमल-तनु-तरुणी-जुही की कली,
दृग बन्द किये, शिथिल-पत्रांक में।

वासन्ती निशा थी;
विरह-विधुर-प्रिया-संग छोड़
किसी दूर देश में था पवन
जिसे कहते हैं मलयानिल।

आई याद बिछुड़न से मिलन की वह मधुर बात,
आई याद चाँदनी की धुली हुई आधी रात,
आई याद कान्ता की कम्पित कमनीय गात,
फिर क्या ? पवन
उपवन-सर-सरित गहन-गिरि-कानन
कुञ्ज-लता-पुञ्जों को पारकर
पहुँचा जहाँ उसने की केलि
कली-खिली-साथ।

सोती थी,
जाने कहो कैसे प्रिय-आगमन वह ?
नायक ने चूमे कपोल,
डोल उठी वल्लरी की लड़ी जैसे हिंडोल।

इस पर भी जागी नहीं,
चूक-क्षमा माँगी नहीं,
निद्रालस वंकिम विशाल नेत्र मूँदे रही-
किम्वा मतवाली थी यौवन की मदिरा पिये
कौन कहे ?
निर्दय उस नायक ने
निपट निठुराई की,
कि झोंकों की झड़ियों से
सुन्दर सुकुमार देह सारी झकझोर डाली,
मसल दिये गोरे कपोल गोल;
चौंक पड़ी युवती-
चकित चितवन निज चारों ओर पेर,
हेर प्यारे को सेज पास,
नम्रमुख हँसी, खिली
खेल रंग प्यारे संग।

भिक्षुक - निराला

भिक्षुक - निराला

वह आता...
दो टूक कलेजे के करता पछताता
पथ पर आता।

पेट पीठ दोनों मिलकर हैं एक,
चल रहा लकुटिया टेक,
मुट्ठी भर दाने को….. भूख मिटाने को
मुँह फटी पुरानी झोली का फैलाता…
दो टूक कलेजे के करता पछताता पथ पर आता।

साथ दो बच्चे भी हैं सदा हाथ फैलाये,
बायें से वे मलते हुए पेट को चलते,
और दाहिना दया दृष्टि-पाने की ओर बढ़ाये।
भूख से सूख ओठ जब जाते
दाता-भाग्य विधाता से क्या पाते?
घूँट आँसुओं के पीकर रह जाते।
चाट रहे जूठी पत्तल वे सभी सड़क पर खड़े हुए,

और झपट लेने को उनसे कुत्ते भी हैं अड़े हुए!

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-13

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-13

41. मगही किस हिन्दी प्रदेश की बोली है?
क) मध्यप्रदेश 
ख) बिहार 
ग) राजस्थान 
घ) छत्तीसगढ

42. कौरवी का दूसरा नाम क्या है
क) खडीबोली 
ख) बाँगरू 
ग) ढूँढाल 
घ) कुमायूँनी

43. निम्नलिखित आचार्यों को उनके सिद्धांतों के साथ समेलित कीजिए।
क) वल्लभाचार्य                           
च) विशिष्टाद्धैतवाद
ख) निम्बार्काचार्य                         छ) अद्धैतवाद 
ग) रामानुजाचार्य                          ज) दैतवाद
घ) मध्वाचार्य                               झ) द्धैताद्धैतवाद
ङ) शंकराचार्य                               ञ) शुद्धाद्धैतवाद

44. सुमनराजे कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

45. केदारनाथ सिंह कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

46. रामविलास शर्मा कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

47. कुँवरनारायण कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

48. एक ही महिला कवयित्री तारसप्तक में है?
क) मन्नुभंडारी 
ख) मल्लेस्वरी 
ग) शकुंतला माथुर 
घ) कृष्ण सोबती

49. तार सप्तक के प्रवर्तक कौन है?
क) रामकुमार वर्मा 
ख) अज्ञेय 
ग) कुँवरनारायण 
घ) कीर्ति चौधरी

50. आगरा का बोली-क्षेत्र है?
क) अवधी 
ख) खडीबोली 
ग) ब्रज 
घ) छत्तीसगढी

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-12

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-12


31. ब्रजभाषा किस अपभ्रंश से विकसित है?
क) शौरसेनी 
ख) मागधी 
ग) अर्द्ध मागधी 
घ) पैशाची

32. ब्रजभाषा कहाँ बोली जाती है?
क) इलहाबाद 
ख) ओरछा एवं झाँसी 
ग) मथुरा-वृंदावन 
घ) बनारस

33. कौन सी बोली पश्चिमी हिन्दी की नहीं है?
क) ब्रज 
ख) बुंन्देली 
ग) खडीबोली 
घ) अवधी

34. संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन सी भाषा शामिल नहीं है?
क) बोडो 
ख) मैथिली 
ग) भोजपुरी 
घ) डोगरी

35. बिहारी उपभाषा वर्ग के अंतर्गत कौन सी बोली नहीं आती है?
क) भोजपुरी 
ख) बुंन्देली 
ग) मगही 
घ) मैथिली

36. खडी बोली के लिए सुनीति कुमार चटर्जी ने किस शब्द को प्रयोग किया है?
क) जनपदीय हिन्दुस्तानी 
ख) वर्नाक्युलर हिन्दुस्तानी 
ग) कौरवी 
घ) रख्ता

37. निम्नलिखित में से कौन दूसरे सप्तक का कवि है?
क) शमशेर बहादूर सिंह 
ख) गिरिजाकुमार माथुर 
ग) मुक्तिबोध 
घ) निराला

38. हिन्दी वर्णमाला में अं और अः क्या है?
क) स्वर 
ख) व्यंजन 
ग) अयोगवाह 
घ) संयुक्ताक्षर

39. अपभ्रंश की उत्तरकालीन अवस्था का नाम है?
क) पालि 
ख) प्राकृत 
ग) संस्कृत 
घ) अवहट्ठ

40. अपभ्रंश में कुल कितने स्वर थे?
क) आठ 
ख) बारह 
ग) दस 
घ) नौ

शुक्रवार, 20 मई 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-11

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-11


21. यह पश्चिमी हिंदी के तहत नहीं आती?
क) अवधी 
ख) खडीबोली 
ग) बुंदेली 
घ) ब्रज

22. तीसरा सप्तक का प्रकाशन वर्ष है?
क) 1943 
ख) 1951 
ग) 1963 
घ) 1959

23. हिन्दी की उत्पत्ति........अपभ्रंश से मानी जाती है?
क) ब्राचड 
ख) शौरसेनी 
ग) मागधी 
घ) खस

24. न्याय दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
क) गौतम 
ख) पतंजलि 
ग) कपिल मुनि 
घ) जैमिनी

25. योग दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
क) गौतम 
ख) पतंजलि 
ग) कपिल मुनि 
घ) जैमिनी

26. सांख्य दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
क) गौतम 
ख) पतंजलि 
ग) कपिल मुनि 
घ) जैमिनी

27. मीमांसा दर्शन के प्रवर्तक कौन है?
क) गौतम 
ख) पतंजलि 
ग) कपिल मुनि 
घ) जैमिनी

28. अपभ्रंश भाषा का काल इनमें से क्या है?
क) 1000 ई.पू से 1500 ई.पू 
ख) 500 ई.पू से 1 ई.पू
ग) 500 ई.पू से 1000 ई.पू 
घ) 1500 ई.पू से 500 ई.पू

29. बाँगरू बोली के सम्बंध में कौन-सा कथन सत्य है?
क) यह उत्तर प्रदेश की बोली है 
ख) बाँगरू बोलने वालों की संख्या पाँच लाख है
ग) यह पंजाबी,राजस्थानी और खडी बोली तीनों का मिश्रण है
घ) हल्दी घाटी का प्रसिद्ध युद्ध-क्षेत्र इसी बोली की सीमा में पडता है।

30. अद्धैतवाद के प्रवर्तक केरल निवासी स्वामी शंकराचार्य को कु पुराण-पंथियों ने प्रच्छन्न बौद्ध की संज्ञा दी थी। इसका कारण था-
क) शंकराचार्य के अद्धैतवाद ने भारत को एक सूत्र
ख) बौद्ध-धर्म सभी मनुष्यों को समान मानता था।शंकराचार्य ने इसी का अनुकरण किया था।
ग) शंकराचार्य और बौद्ध मतावलम्बियों में मतभेद हो गया था।
घ) बौद्ध-मत के अनुयायी शंकराचार्य से सर्वथा भिन्न थे।

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-10

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-10


11. रामनुजाचार्य का दार्शनिक मत क्या है?
क) द्धैत 
ख) अद्धैत 
ग) द्धैताद्धैत 
घ) विशिष्टाद्धैत

12. खडीबोली में मुकरियाँ सबसे पहले किसने लिखी?
क) कबीरदास 
ख) कवि गंग 
ग) भारतेन्दु हरिश्चंद्र 
घ) अमीर खुसरो

13. तुलसीदास की कवितावली की भाषा कौन-सी है?
क) अवधी 
ख) ब्रज 
ग) राजस्थानी 
घ) खडीबोली

14. इनमें कौन तारसप्तक का कवि नहीं है?
क) अज्ञेय 
ख) मुक्तिबोध 
ग) गिरिजाकुमार माथुर 
घ) धर्मवीर भारती

15. नाथों की संख्या …….. है?
क) 12 
ख) 09 
ग) 84 
घ) 252

16. खडी बोली का उद्गम किससे माना जाता है?
क) अर्धमागधी अपभ्रंस के उत्तरी रूप से
ख) मागधी के उत्तरी रूप से
ग) शौरसेनी अपभ्रंश के उत्तरी रूप से
घ) शौरसेनी अपभ्रंश के दक्षिणी रूप से

17. नागरी लिपि का विकास इस लिपि से हुआ है?
क) खरोष्ठी 
ख) ब्रह्मी 
ग) चित्र 
घ) मोहनजोदडो-हडप्पा

18. पूर्वी हिंदी के अंतर्गत यह बोली नहीं आती ?
क) अवधी 
ख) बघेली 
ग) भोजपूरी 
घ) छत्तीसगढी

19. हिंदी के बिहारी उपभाषा-वर्ग के अंतर्गत ये भाषाएँ आती हैं?
क) भोजपुरी,मगधी,मैथिली 
ख) भोजपुरी,मैथिली,अवधी
ग) भोजपुरी,मगधी,बघेली 
घ) मगधी,मैथिली,अवधी

20. ब्रजभाषा का विकास इस अपभ्रंश से हुआ है?
क) मागधी 
ख) शौरसेनी 
ग) अर्धमागधी 
घ) कैकय

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-9

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-9


1. शुद्धाद्धैत के प्रवर्तक कौन है?
क) श्रीवल्लभाचार्य 
ख) विष्णुस्वामी 
ग) निम्बार्काचार्य 
घ) रामानुजाचार्य

2. प्रथम तार सप्तक का प्रकाशन कब हुआ?
क) 1951 
ख) 1943 
ग) 1960 
घ) 1945

3. कौरवी बोली का प्रयोग किस क्षेत्र में होता रहा है?
क) इलाहाबाद 
ख) मेरठ 
ग) बनारस 
घ) दिल्ली

4. तार सप्तक में कितने कवि सम्मिलित थे?
क) सात 
ख) नौ 
ग) त्यारह 
घ) पंद्रह

5. आदिकालीन साहित्य में सिध्दों की संख्या कितनी मानी गई है?
क) 16 
ख) 32 
ग) 54 
घ) 84

6. रामचरित मानस किस भाषा में लिखा है?
क) मैथिली 
ख) ब्रज 
ग) अवधी 
घ) कनौजी

7. मैथिल कोकिल के नाम से कौन प्रसिध्द है?
क) भगवान दीन 
ख) सिवसिंह सेंगर 
ग) गौरीपति 
घ) विद्यापति

8. तुलसीदास ने विनयपत्रिका को किस भाषा में लिखा है?
क) अवधी 
ख) ब्रज 
ग) भोजपुरी 
घ) मगही

9. वल्लभाचार्य की भक्ति का स्वरूप क्या है?
क) पंचरात्र 
ख) अहिंसा पंथ 
ग) रानी मार्ग 
घ) पुष्टि मार्ग

10. राधावल्लभ संप्रदाय के संस्थापक कौन है?
क) मध्वाचार्य 
ख) विट्ठलनाथ 
ग) ध्रुवदास 
घ) हितहरिवंश

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-8

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-8


1. वर्तनी की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सही है?
(A) विच्छेप 
(B)विक्षेप 
(C)विच्छोभ 
(D) विक्षोभ

2. निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें प्रेरणार्थक क्रिया है?
(A) माँ ने बच्चे को दूध पिलाया
(B) माँ बच्चे को दूध पिलवाती है
(C) माँ बच्चे को दूध पिलाए
(D) माँ बच्चे को स्वयं दूध पिलाती है

3. वृंद सतसई किस प्रकार की रचना है?
(A) नीतिपरक 
(B) शृंगारपरक 
(C) भक्तिपरक 
(D) वीरतापरक

4. त्रिलोचन शास्त्री का हिन्दी में अभूतपूर्व योगदान है?
(A) 
कहानी लेखन में 
(B) उपयास लेखन में 
(C) सानेट लेखन में 
(D) क्षणिकाएँ लेखन में

5. अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी किसने कहा है?
(A)चंद्रधर शर्मा गुलेरी 
(B) राहुल सांकृत्यायन 
(C) हजारीप्रसाद द्विवेदी 
 (D) रामविलास शर्मा

6. प्राकृत पैंगलम के रचनाकार माने जाते है?
(A)पाणिनि 
(B) शारंगधर 
(C) विद्याधर 
(D) पतंजलि

7. खडीबोली हिन्दी के पहले कवि माने जाते हैं?
(A)चंदबरदाई 
(B) अह्हमाण 
(C) अमीर खुसरो 
(D) भारतेन्दु हरिश्चंद्र

8. रसराज के रचनाकार हैं?
(A)देव 
(B) मतिराम 
(C) घनानंद 
(D) रसज्ञरंजन

9. हिततरंगिणी किसकी रचना है?
(A)चिंतामणि 
(B) नन्ददास 
(C) कृपाराम 
(D) भिखारीदास

10. कविता उनकी शृंगारी है पर प्रेम की उच्च भूमि पर नहीं पहुँचती, नीचे रह जाती है – बिहारी के संदर्भ में यह कथन किसका है?
(A) रामचंद्रशुक्ल 
(B) हजारीप्रसाद द्विवेदी 
(C) दिनकर 
(D) गणपतिचंद्र गुप्त

गुरुवार, 19 मई 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-7

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-7


1. राउलवेल किसकी रचना है?
(A) चंदबरदाई 
(B) रोडकवि 
(C) दामोदर शर्मा 
(D) स्वयंभू

2. कुवलयमालाकथा किसकी कृति है?
(A) उद्योतनसूरि 
(B) विद्यापति 
(C) सरहपाद 
(D) शालिभद्रसूरि

3. रसगंगाधर किसकी रचना है?
(A) पं.जगन्नाथ 
(B) राजशेखर 
(C) क्षेमेन्द्र 
(D) कुंतक

4. कविकुलकल्पतरू के रचनाकार हैं?
(A) केशवदास 
(B) चिंतामणि त्रिपाठी 
(C) तोषकवि 
(D) भूषण

5. निम्नलिखित में कौन-सी रचना केशवदास की है?
(A) काव्यप्रकाश 
(B) भाषाभूषण 
(C) रसिकप्रिया 
(D) रसराज

6. वक्रोक्ति संप्रदाय के प्रवर्तक हैं?
(A) वामन 
(B) आनंदवर्धन 
(C) विश्वनाथ 
(D) कुंतक

7. अभिव्यंजनावाद के प्रवर्तक हैं?
(A) लोंजाइनस 
(B) क्रोचे 
(C) प्लेटो 
(D) अरस्तू

8. जयशंकर प्रसाद का अपूर्ण उपन्यास है?
(A) मंगलसूत्र 
(B) कंकाल 
(C) इरावती 
(D) तितली

9. हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित उपन्यास नहीं है?
(A) पुनर्नवा 
(B) चारूचंद्रलेख 
(C) खंजननैन 
(D) बाणभट्ट की आत्मकथा

10. हिन्दी साहित्य बीसवीं शताब्दी के लेखक है?
(A) हजारीप्रसाद द्विवेदी 
(B) नगेन्द्र 
(C) रामविलास शर्मा 
(D) नंददुलारे बाजपेयी