शनिवार, 21 मई 2016

जुही की कली - निराला

जुही की कली


विजन-वन-वल्लरी पर
सोती थी सुहागभरी-स्नेह-स्वप्न-मग्न-
अमल-कोमल-तनु-तरुणी-जुही की कली,
दृग बन्द किये, शिथिल-पत्रांक में।

वासन्ती निशा थी;
विरह-विधुर-प्रिया-संग छोड़
किसी दूर देश में था पवन
जिसे कहते हैं मलयानिल।

आई याद बिछुड़न से मिलन की वह मधुर बात,
आई याद चाँदनी की धुली हुई आधी रात,
आई याद कान्ता की कम्पित कमनीय गात,
फिर क्या ? पवन
उपवन-सर-सरित गहन-गिरि-कानन
कुञ्ज-लता-पुञ्जों को पारकर
पहुँचा जहाँ उसने की केलि
कली-खिली-साथ।

सोती थी,
जाने कहो कैसे प्रिय-आगमन वह ?
नायक ने चूमे कपोल,
डोल उठी वल्लरी की लड़ी जैसे हिंडोल।

इस पर भी जागी नहीं,
चूक-क्षमा माँगी नहीं,
निद्रालस वंकिम विशाल नेत्र मूँदे रही-
किम्वा मतवाली थी यौवन की मदिरा पिये
कौन कहे ?
निर्दय उस नायक ने
निपट निठुराई की,
कि झोंकों की झड़ियों से
सुन्दर सुकुमार देह सारी झकझोर डाली,
मसल दिये गोरे कपोल गोल;
चौंक पड़ी युवती-
चकित चितवन निज चारों ओर पेर,
हेर प्यारे को सेज पास,
नम्रमुख हँसी, खिली
खेल रंग प्यारे संग।

भिक्षुक - निराला

भिक्षुक - निराला

वह आता...
दो टूक कलेजे के करता पछताता
पथ पर आता।

पेट पीठ दोनों मिलकर हैं एक,
चल रहा लकुटिया टेक,
मुट्ठी भर दाने को….. भूख मिटाने को
मुँह फटी पुरानी झोली का फैलाता…
दो टूक कलेजे के करता पछताता पथ पर आता।

साथ दो बच्चे भी हैं सदा हाथ फैलाये,
बायें से वे मलते हुए पेट को चलते,
और दाहिना दया दृष्टि-पाने की ओर बढ़ाये।
भूख से सूख ओठ जब जाते
दाता-भाग्य विधाता से क्या पाते?
घूँट आँसुओं के पीकर रह जाते।
चाट रहे जूठी पत्तल वे सभी सड़क पर खड़े हुए,

और झपट लेने को उनसे कुत्ते भी हैं अड़े हुए!

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-13

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-13

41. मगही किस हिन्दी प्रदेश की बोली है?
क) मध्यप्रदेश 
ख) बिहार 
ग) राजस्थान 
घ) छत्तीसगढ

42. कौरवी का दूसरा नाम क्या है
क) खडीबोली 
ख) बाँगरू 
ग) ढूँढाल 
घ) कुमायूँनी

43. निम्नलिखित आचार्यों को उनके सिद्धांतों के साथ समेलित कीजिए।
क) वल्लभाचार्य                           
च) विशिष्टाद्धैतवाद
ख) निम्बार्काचार्य                         छ) अद्धैतवाद 
ग) रामानुजाचार्य                          ज) दैतवाद
घ) मध्वाचार्य                               झ) द्धैताद्धैतवाद
ङ) शंकराचार्य                               ञ) शुद्धाद्धैतवाद

44. सुमनराजे कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

45. केदारनाथ सिंह कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

46. रामविलास शर्मा कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

47. कुँवरनारायण कौन सा तार सप्तक के कवि है?
क) तारसप्तक 
ख) दूसरा तारसप्तक 
ग) तीसरा तारसप्तक 
घ) चौथा तारसप्तक

48. एक ही महिला कवयित्री तारसप्तक में है?
क) मन्नुभंडारी 
ख) मल्लेस्वरी 
ग) शकुंतला माथुर 
घ) कृष्ण सोबती

49. तार सप्तक के प्रवर्तक कौन है?
क) रामकुमार वर्मा 
ख) अज्ञेय 
ग) कुँवरनारायण 
घ) कीर्ति चौधरी

50. आगरा का बोली-क्षेत्र है?
क) अवधी 
ख) खडीबोली 
ग) ब्रज 
घ) छत्तीसगढी