शुक्रवार, 3 जून 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-42

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-42


1. कवि और उनकी काव्य-कृति का सुमेलन कीजिए –
1) ठाकुर जगमोहन सिंह     क) एकांतवासी योगी
2) श्रीधर पाठक                  ख) किसान
3) मैथिलीशरण गुप्त          ग) श्यामा स्वप्न
4) रामनरेश त्रिपाठी            घ) चौखे चौपदे
                                          ङ) पथिक

2. पंक्तियों को कवियों के साथ सुमेलन कीजिए –
1) बंद न करना 
द्वार                                                क) महादेवी वर्मा 
2) गाता हूँ अपनी लय-भाषा सीख इलाहाबाद नगर से  ख) मुक्तिबोध
3) अभिव्यक्ति के सारे खतरे उठाने ही होंगे                 ग) रामनाथ अवस्थी
4) पंथ पहने दे अपरिचित                                           घ) हरिवंशराय बच्चन
                                                                                 ङ) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

3. उपन्यासों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए –
1) कचनार                       क) ऋषभचरण जैन
2) सुखदा                         ख) भगवतीप्रसाद वाजपेयी
3) टूटते बन्धन                 ग) जैनेन्द्र
4) रहस्यमयी                    घ) गोविन्दवल्लभ पंत
                                         ङ) वृंदावनलाल वर्मा

4. कहानी-संग्रह और कहानीकारों का सुमेलन कीजिए –
1) माँस का दरिया       क) रवींद्र कालिया
2) भूदान                    ख) शैलेश मटियानी
3) काला रजिस्टर       ग) कमलेश्वर
4) हारा हुआ                घ) निर्मल वर्मा
                                  ङ) मार्कण्डेय

5. आत्मकथाओं को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिए –
1) टुकडे-टुकडे दास्तान       क) वियोगी हरि
2) मेरी आत्म कहानी          ख) अमृतलाल नागर
3) मेरा जीवन प्रवाह            ग) यशपाल
4) सिंहावलोकन                  घ) चतुरसेन शात्री
                                          ङ) फणीश्वरनाथ रेणु

गीत- निराला


गीत- निराला



सखि, वसन्त आया ।
भरा हर्ष वन के मन, 
नवोत्कर्ष छाया।

किसलय-वसना नव-वय-लतिका
मिली मधुर प्रिय-उर तरु-पतिका,
मधुप-वृन्द बन्दी-
पिक-स्वर नभ सरसाया।

लता-मुकुल-हार-गन्ध-भार भर
बही पवन बन्द मन्द मन्दतर,
जागी नयनों में वन-
यौवन की माया।

आवृत सरसी-उर-सरसिज उठे,
केशर के केश कली के छुटे,
स्वर्ण-शस्य-अञ्चल

पृथ्वी का लहराया।

दीप मेरे – महादेवी वर्मा

दीप मेरे – महादेवी वर्मा

दीप मेरे जल अकम्पित,
धुल अचंचल !
सिन्धु का उच्छ्वास घन है,
तड़ित् तम का विकल मन है,
भीति क्या नभ है व्यथा का
आँसुओं से सिक्त अंचल !

स्वर-प्रकम्पित कर दिशाएँ,
मीड़ सब भू की शिराएँ,
गा रहे आँधी-प्रलय
तेरे लिए ही आज मंगल।

मोह क्या निशि के वरों का,
शलभ के झुलसे परों का,
साथ अक्षय ज्वाल का
तू ले चला अनमोल सम्बल !

पथ न भूले, एक पग भी,
घर न खोये, लघु विहग भी,
स्निग्ध लौ की तूलिका से 
आँक सब की छाँह उज्ज्वल !

हो लिये सब साथ अपने,
मृदुल आहटहीन सपने,
तू इन्हें पाथेय बिन, चिर
प्यास के मरु में न खो, चल !

धूम में अब बोलना क्या,
क्षार में अब तोलना क्या !
प्रात हँस-रोकर गिनेगा,
स्वर्ण कितने हो चुके पल !
दीप रे तू गल अकम्पित,

चल अचंचल !

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-41

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-41


1. वामन ने रीति सिद्धांत में किसकी प्रधानता स्वीकार की है?
A) गुण 
B) शब्द 
C) अर्थ 
D) वाक्य

2. 'रसध्वनि' को यह भी कहा जाता है?
A) असंलक्ष्यक्रमव्यंग्य ध्वनि 
B) अपरांगव्यंग्य ध्वनि 
C) स्फुटव्यंग्य ध्वनि 
D) अगूढव्यंग्य ध्वनि

3. लाँजाइनस की कृति का मूल नाम क्या है?
A) पोएटिक्स 
B) पेरिहप्सुस 
C) एस्थेटिक्स 
D) ओरिटरी

4. अस्तित्ववाद का प्रभाव किस कृति पर परिलक्षित होता है?
A) आपका बंटी 
B) सारा आकाश 
C) अपने अपने अजनबी 
D) बाणभट्ट की आत्मकथा

5. सिर चढि रही पाया न ह्दय किसके लिए कहा गया है?
A) श्रद्धा 
B) मनु 
C) इड़ा 
D) रति

6. किस कवि ने 'लक्षणा के विस्तृत मैदान में अच्छी दौड लगाई है'?
A)केशवदास 
B) चिंतामणि 
C) भूषण 
D) घनानंद

7. नई कविता पत्रिका के संपादक थे?
A) जगदीशगुप्त 
B) लक्ष्मीकांत वर्मा 
C) विजयदेव नारायण साही 
D) रघुवीर सहाय

8. 'भूषण बिनु न विराजई कवित्त बनिता मित्त' में अलंकाल बताइए -
A) श्लेष 
B) यमक 
C) उत्प्रेक्षा 
D) भ्रान्तिमान

9. 'भूषण बिनु न विराजई कवित्त बनिता मित्त' यह कथन किसका है?
A) बिहारी 
B) मतिराम 
C) केशव 
D) रहीम

10. कबीर ने काशी और मगहर की समानता के लिए क्या आवश्यक माना है?
A) ह्दय में राम का निवास 
B) जीव मात्र पर दया 
C) योग साधना 
D) दोनों में मंदिरों का होना

गुरुवार, 2 जून 2016

साहित्य अकादमी पुरस्कार(सन् 1955 से सन् 2014)

साहित्य अकादमी पुरस्कार(सन् 1955 से सन् 2014)

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-40

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-40


1. कौन सी रचना ‘छायावाद का उपनिषद’ मानी जाती है?
A) आँसू 
B) कामायनी 
C) जुही की कली 
D) राम की शक्ति पूजा

2. कृष्ण सोबती के उपन्यास 'जिन्दगीनामा' में किस प्रदेश का चित्रण है?
A) काशी 
B) पंजाब 
C) दिल्ली 
D) उत्तरप्रदेश

3. केदारनाथ सिंह का पहला काव्य-संग्रह कौन-सा है?
A) जमीन पक रही है 
B) दीवार पर खून से 
C) अभी बिल्कुल अभी 
D) हड्डियों में छिपा ज्वर

4. 'नकेनवाद' के कवि किस राज्य के थे?
A) पंजाब 
B) उत्तर प्रदेश 
C) महाराष्ट्र 
D) बिहार

5. रीतिकाल को 'कला काल' नाम किसने दिया?
A) मिश्रबंधु 
B) रमाशंकर शुक्ल रसाल 
C) श्यामसुंदरदास 
D) रामकुमार वर्मा

6. 'माडर्न वर्नकुलर लिटरेचर ऑफ हिन्दुस्तान' का हिन्दी अनुवाद 'हिन्दी साहित्य का प्रथम इतिहास' शीर्षक से किसने किया?
A) डॉ. किशोरीलाल गुप्त 
B) नन्ददुलारे वाजपेयी 
C) रामचंद्रशुक्ल 
D) डॉ. श्यामसुन्दर दास

7. आधुनिक काशी का चित्रण शिवप्रसाद सिंह के किस उपन्यास में है?
A) गली आगे मुडती है 
B) अलग अलग वैतरणी 
C) नीलाचाँद 
D) वैश्वानर

8. 'लहरों के राजहंस' नाटक को मोहन राकेश ने पहले किस रूप में लिखा था?
A) उपन्यास 
B) कहानी 
C) एकांकी 
D) रेडियो नाटक

9. इनमें रामकुमार वर्मा का एकांकी नाटक कौन सा है?
A) लिप्स्टिक की मुस्कान 
B) रेशमीटाई 
C) मेहमान 
D) सीता की माँ

10. 'पालगोमरा का स्कूटर' किसका कहानी संग्रह है?
A) इंद्रनाथ सिंह 
B) नमिता सिंह 
C) काशीनाथ सिंह 
D) उदयप्रकाश

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-39

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-39


1. 'रश्मि' किसका काव्य संग्रह है?
A) महादेवी वर्मा 
B) पंत 
C) निराला 
D) नागार्जुन

2. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा के रूप में हिन्दी का उल्लेख है?
A) 351 
B) 344 
C) 343 
D) 350

3. 'परदेशी' किसका उपनाम है?
A) श्यामसुंदरदास 
B) दुष्यन्त कुमार 
C) अज्ञेय 
D) नागार्जुन

4. कुलदील सिंह किस कवि के बचपन का नाम है?
A) शमशेर बहादुर सिंह 
B) धूमिल 
C) नागार्जुन 
D) कुंवर नारायण

5. प्रेमचंद ने किसे हिन्दी का 'बहत्तरीय नॉवल' कहा है?
A) सेवासदन 
B) प्रेमाश्रम 
C) रंगभूमि 
D) गोदान

6. विष्णुप्रभाकर को 'सत्ता के आर-पार' शीर्षक नाटक केलिए कौन-सा पुरस्कार मिला?
A) सरस्वती सम्मान 
B) कालिदास सम्मान 
C) मूर्तिदेवी पुरस्कार 
D) प्रेमचंद्र पुरस्कार

7. 'कलम का सिपाही' अमृतराय की किस प्रकार की रचना है?
A) संस्मरण 
B) आत्मकथा 
C) रेखाचित्र 
D) जीवनी

8. 'चितकोबरा' किसका उपन्यास है?
A) उषा प्रियंवदा 
B) मृदुला गर्ग 
C) मन्नु भंडारी 
D) कृष्णा सोबती

9. नरेश मेहता का प्रबंध काव्य 'प्रार्थना पुरूष' किसके जीवन पर आधारित है?
A) गाँधी जी 
B) नेहरू 
C) भगत सिंह 
D) सुभाष चन्द्रबोस

10. 'भूखण्ड तप रहा है' – किसका काव्य-संकलन है?
A) श्रीकान्त वर्मा 
B) केदारनाथ सिंह 
C) चन्द्रकांत देनताले 
D) धूमिल

बुधवार, 1 जून 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-38

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-38


1. सुकरात ने काव्य का हेतु किसे माना है?
A) क्षति-पूर्ति का हेतु 
B) प्रतिभा 
C) मानसिक विक्षिप्तता 
D) प्रभुत्व कामना

2. अस्तित्ववादी विचारों के मूल लेखक कौन है?
A) कार्ल जेस्पर्स 
B) गेब्रियल मार्शल 
C) मार्टिन हेडेगर 
D) सारन कीर्केगार्ड

3. मुंशी प्रेमचंद्र की हिन्दी भाषा में प्रकाशित पहली कहानी कौन-सी है?
A) देशप्रेम 
B) पंचपरमेश्वर 
C) रक्षाबन्धन 
D) कफन

4. भारोपीय भाषा परिवार को पहले कौन-सा नाम दिया गया था?
A) इंडो जर्मनिक 
B) इंडो केल्टिक 
C) जफ़ेटिक 
D) काकेशियन

5. पंत जी का पहला काव्य संग्रह?
A) पल्लव 
B) युगांत 
C) गुंजन 
D) वीणा

6. 'कुछ उथले कुछ गहरे' किसका निबंध संग्रह है?
A) शुक्ल 
B) शिवपूजन सहाय 
C) रघुवीर सिंह 
D) गुलाब राय

7. हास्य रस के कितने भेद हैं?
A) चार 
B) पाँच 
C) छह 
D) सात

8. 'कोमल गाँधार' किस विधा की रचना है?
A) कहानी 
B) नाटक 
C) उपन्यास 
D) कविता

9. इनमें कौन सा उपन्यास प्रभा खेतान का है?
A) रूकोगी नहीं राधिका 
B) मुर्दा घर 
C) अनारो 
D) तालाबंदी

10. साहित्य में निर्वैयक्तिकता का सिद्धांत प्रतिपादित करनेवाला आलोचक कौन है?
A) लोंजाइनस 
B) टी.एस. इलियट 
C) क्रोचे 
D) ऐ.ए. रिचर्डस

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-37

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-37

1. 'तुम चंदन हम पानी' किसका निबंध संग्रह है?
A) कुबेरनाथ राय 
B) रामविलास शर्मा 
C) विद्यानिवास मिश्र 
D) राम नारायण मिश्र

2. किस आधार भूमि बनाकर लिखा गया नागार्जुन का उपन्यास है ‘बलचनमा’ ?
A) कानपुर 
B) दिल्ली 
C) मिथिला 
D) काशी

3. 'पेरिइप्सुस' किसकी रचना है?
A) अरस्तु 
B) प्लेटो 
C) कॉलरिज 
D) लाँजाइनस

4. इनमें गुप्तजी की कहानी कौन सी है?
A) दुलाईवाली 
B) नकली किला 
C) छाया 
D) गुलबहार

5. इनमें कौन सी रचना गीति नाट्य नहीं है?
A) करूणालय 
B) एक कंठ विषपायी 
C) आठवाँ सर्ग 
D) उत्तर प्रियदर्शी

6. 'दाल रे' किसका छद्म नाम था?
A) प्रसाद 
B) अज्ञेय 
C) प्रेमचंद्र 
D) यशपाल

7. इनमें ओमप्रकाश वाल्मीकी का उपन्यास कौन-सा है?
A) काली रेत 
B) माटी की सौगंध 
C) मुक्ति पर्व 
D) छप्पर

8. इनमें विषम छंद कौन-सा है?
A) गीतिका 
B) दोहा 
C) छप्पय 
D) सोरठा

9. अपने को 'कौटुंबिक कवि मात्र' कहने वाला कवि कौन है?
A) हरिऔध जी 
B) गुप्त जी 
C) प्रसाद जी 
D) निराला जी

10. 'एक बूँद सहसा उछली' किसका यात्रावृत है?
A) विष्णुप्रभाकर 
B) नगेन्द्र 
C) अज्ञेय 
D) यशपाल जैन

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-36

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-36


1. इनमें उदय प्रकाश का काव्य-संग्रह कौन-सा है?
A) साथ चलते हुए 
B) भूखण्ड तप रहा है 
C) सुनो कारीगर 
D) जलसा घर

2. लाला श्रीनिवासदास के परिक्षा गुरू को किसने हिन्दी का पहला मौलिक उपन्यास माना?
A) हजारीप्रसाद द्विवेदी 
B) श्यामसुन्दर दास 
C) नगेन्द्र 
D) रामचंद्र शुक्ल

3. हरिऔध जी का 'अधखिला फूल' किस विधा की रचना है?
A) नाटक 
B) उपन्यास 
C) कहानी 
D) काव्य

4. देवकीनन्दन खत्री के लोकप्रिय उपन्यास 'चन्द्रकान्ता' का प्रकाशन कब हुआ?
A) 1891 
B) 1892 
C) 1893 
D) 1894

5. बच्चन सिंह के मत में आधुनिक हिन्दी का पहला आलोचक कौन है?
A) हजारी प्रसाद द्विवेदी 
B) बालकृष्ण भट्ट 
C) महावीरप्रसाद द्विवेदी 
D) रामचन्दशुक्ल

6. खडीबोली के आदि कवि कौन है?
A) प्रेमघन 
B) भारतेन्दु 
C) अमीर खुसरो 
D) सरहपा

7. रायबरेली के दौलतपुर गाँव में किस महान हिन्दी साहित्यकार का जन्म हुआ?
A) महावीरप्रसाद द्विवेदी 
B) हजारीप्रसाद द्विवेदी 
C) नगेन्द्र 
D) रामचंद्रशुक्ल

8. 'सहने केलिए बनी है, सह तू दुखिया नारी' – मैथिलीशरण गुप्त की यह पंक्ति किस काव्य की है?
A) यशोधरा 
B) साकेत 
C) भारत-भारती 
D) विष्णुप्रिया

9. प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जो प्रसार भारती की अध्यक्षा बनी है?
A) चित्रा मुद्गल 
B) मृणाल पाण्डे 
C) कृष्ण सोबती 
D) ममता कालिया

10. शुक्ल जी के मत में हिन्दी की पहली कहानी कौन-सी है?
A) इंदुमति 
B) ग्राम 
C) उसने कहा था 
D) सौत