बुधवार, 18 नवंबर 2026

भाँति-भाँति की पत्तियाँ - हरिनी नगेंद्र और सीमा मुंडोली (प्रथम प्रकाशन से साभार) | CBSE | CLASS 4 | HINDI

भाँति-भाँति की पत्तियाँ - हरिनी नगेंद्र और सीमा मुंडोली 

(प्रथम प्रकाशन से साभार)


पत्तियाँ कई प्रकार की होती हैं।

कुछ छोटी तो कुछ बड़ी।

कुछ गोल और कुछ पक्षी के पंख जैसी।

हाथीकान पौधा (जायंट एलिफेंट-ईयर कोलोकेसिया)

अरवी का एक प्रकार है। इसके पत्ते छह फीट तक

लंबे होते हैं यानी अधिकतर मनुष्यों से लंबे।

इमली की पत्तियाँ इतनी छोटी होती हैं कि हमारी

छोटी उँगली के नाखून को भी नहीं ढँक सकतीं।

पपीते की पत्तियाँ तारे के आकार की होती हैं।

पीपल की पत्तियाँ मनुष्य के हृदय के आकार की होती हैं।

नारियल की पत्तियाँ कागजी पंखे जैसी दिखती हैं।

सेमल की पत्तियाँ हाथ के पंजे की तरह होती हैं।

कचनार की पत्तियाँ ऊँट के पैरों की तरह होती हैं।

नागफनी की पत्तियाँ नुकीली और काँटेदार होती हैं।

इन पौधों को कम पानी की आवश्यकता होती है।

केले के पत्ते इतने बड़े होते हैं कि इनका उपयोग

थाली की तरह किया जाता है।

अब आप भी अपने आस-पास के पेड़-पौधों की पत्तियों को देखिए और उनके आकारों के बारे में जानिए। 
- हरिनी नगेंद्र और सीमा मुंडोली (प्रथम प्रकाशन से साभार)