हमारा आहार - कोंपल, भाग 2, कक्षा 4
(रा.शि.शो.प्र.प., बिहार से साभार)
कैसा हो अपना आहार,
आओ मिलकर करें विचार।
चावल, दाल और सब्जी खाओ,
तन में चुस्ती-फुर्ती लाओ।
केवल आलू तुम मत लाना,
भिंडी, परवल, नेनुआ भी खाना।
दूध-दही तुम छककर खाओ,
फल-फूलों के बाग लगाओ।
आम-अमरूद, पपीता खाओ,
केला, बेल भी घर ले आओ।
खरबूज, तरबूज, ककड़ी,
खीरा, गरमी की हरते हैं पीड़ा।
खूब करो पानी का व्यवहार,
इसकी महिमा अपरंपार।
भोजन में हो खूब सलाद,
इसका है अपना अंदाज।
मूली, टमाटर, गाजर खाना,
पालक को भी भूल न जाना।
भँजा-सत्तू नियमित खाएँ,
वैद्य-हकीम घर न आएँ।
पेट से ज्यादा जब कोई खाए,
खाकर वह पीछे पछताए।
ताजा खाना हरदम खाओ,
नहीं बहाना कभी बनाओ।
जब खाते हैं ढंग से खाना,
व्याधि को ना मिले बहाना।
ऐसा हो अपना आहार,
खाकर हम ना पड़ें बीमार।
- कोंपल, भाग 2, कक्षा 4 (रा.शि.शो.प्र.प., बिहार से साभार)