शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

सुन, इमली के दाने सुन ! - रमेश तैलंग | CBSE | CLASS 4 | HINDI

सुन, इमली के दाने सुन ! - रमेश तैलंग


सुन, इमली के दाने सुन !

सुन, इमली के दाने सुन !


तुझे गली में पाया था,

झुककर तुझे उठाया था,

सोचा, तुझे उठा करके,

मिट्टी तले दबा करके,

चुपके से रख छोड़ेंगा,

कुछ दिन यूँ ही देखूँगा।



फिर जब बारिश आएगी,

मिट्टी नम हो जाएगी,

अंकुर बन तू फूटेगा,

खुली हवा में झूमेगा,

फिर पौधा बन जाएगा,

दिन दूना बढ़ जाएगा,

फिर तुझ पर फल आएँगे,

हम भी इमली खाएँगे।



पर बचकर तू निकल गया,

हाथों से तू फिसल गया,

जब तक मेरी मति जागी,

तुझे गिलहरी ले भागी।

- रमेश तैलंग