गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

बिहारी की काव्य कला पर चर्चा कीजिए। | BIHARI LAL

बिहारी की काव्य कला पर चर्चा कीजिए।
(अथवा)
रीति कालीन मूर्धन्य कवि बिहारी के काव्य सौष्ठव का विवेचन कीजिए।
(अथवा)
गागर में सागर और बिन्दु में सिन्धु भरनेवाले रीति कालीन विशिष्ट कवि बिहारी लाल की काव्य कला पर झाँकी डालिए।

रूपरेखा :

1. प्रस्तावना

2. युग की परिस्थितियाँ

3. श्रृंगारी भावना

क. संयोग पक्ष

ख. वियोग पक्ष

4. भक्ति भावना

5. प्रकृति चित्रण

6. सूक्ति तथा नीति

7. विद्वत्ता

8. अलंकारयोजना

9. भाषा – शैली

10. उपसंहार

1. प्रस्तावना

शृंगारी काव्य रचना परम्परा में बिन्दु में सिन्धु और गागर में सागर भरनेवाले रीतिकालीन गर्भन्य कवि बिहारीलाल का यपूर्ण स्थान है। बिहारी सतसई भावपक्ष तथा कलापक्ष दोनों में अत्यधिक लोक रंजक बन गई है। कहा जाता है कि वे चार्य केशवदास के पुत्र हैं। उनकी पत्नी भी एक कुशल कवयत्री थी। वे राजाओं के और सामन्तों के दरबारों में कुछ श्रृंगार क तथा अन्य दोहे सुनाकर पुरस्कार तथा दक्षिणा प्राप्त करते थे। एक बार जयपुर के राजा जयसिंह चौहान रानी से विवाह के उसी के साथ भोग-बिलास में डूबे हुये थे। बिहारी ने.....

"नहिं परग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास इहि काल।

अनी कली ही सौ बाँध्यो, आगे कौन हवाल॥"

राजा जयसिंह इस दोने का प्रतीकार्थ समझ गये। उन्होंने बिहारी का अपने दरबार में कवि के रूप में सम्मान किया। जीवन - बिहारी वहीं रहें और अपने रसिकतापूर्ण वैविध्य दोहों से दरबार को रंजित करते रहे।

2. युग की परिस्थितियाँ :

बिहारी का युग बिलकुल बिलासपूर्ण था। मुसलमानी शासन का बोलबाला था। मुसलमानों की संस्कृति के सामने हिन्दू संस्कृति कुछ झुकी हुई थी। बादशाह, राजा, अमीर आदि विलासिता में डूबे हुए थे। धार्मिक संप्रदाय भी चलते थे। लेकिन सारा वातावरण श्रृंगारी रस व्यंजना में अधिक डूबा हुआ था। संस्कृत साहित्य को आधार बनाकर व्यावहारिक ज्ञान से काव्य का निर्माण होता था।

बिहारी के व्यापक परिवेश में नारी भावना केन्द्रित थी। नारी की चमक, दमक, हाँसी, दीरघनयन, भौहें, नख - शिख वर्णन, वयः सान्धि, नारी के विविध अनुभाव आदि आदि का बिहारी ने रसमय वर्णन किया।

3. श्रृंगारी भावना :

बिहारी लाल हिन्दी साहित्य के श्रेष्टतम श्रृंगारी कवि हैं। लौकिक भाषा में प्रेम को श्रृंगार कहते हैं। लेकिन वास्तव में श्रृंगार प्रेम की व्यापक भावना है।

'श्रृंग' का अर्थ है - कमोद्रेक

'आर' का अर्थ है - लानेवाला

नर- नारी के परस्पर झुकाब को 'रति' कहते हैं। इस में बाह्य सौन्दर्य की मात्रा अधिक होती है। विभाव और भाव, रति का मानसिक पक्ष है और अनुभाव शारीरक पक्ष है।

बिहारी ने श्रृंगार के सारे पक्षों का विवरण दिया है।

क संयोग पक्ष : बिहारी नाइका के पूर्वराग की झलक बताते है।

"डर न टरै नींद न परै हरै न काल बिपाकु!'

इसी प्रकार नायक और नाइका के बीच होनेवाले अनुभाव पूर्ण चमत्कार को बिहारी इस प्रकार प्रस्तुत करते है -

"चमक, तमक, हाँसी, ससक, मसक, झपट, लपटानि।

ए जिहि रति, सो रति मुकति और मुकति अति हानि॥"

नाइका के उभरे यैवन का बिहारी चित्रांकन करते हैं।

दुरत न कुचबिच कंचुकी चुपरि

नाइका की सौंदर्य विशेषता बिहारी अतिशियोक्ति के साथ प्रस्तुत करते हैं।

लिखन बैठि जाकी सबी गहि- गहि गरब गरूर।

भए न केते जगत के चतुर चितेरे कूर ॥

विभाव पक्ष में कभी आलम्न की चेष्टाएँ उद्दीपन का काम करती है। नाइका नायक पर गुलाल की मूठ चलाती है।

पीठि दिये ही, नैक मुंरि, कर घूँघट - पटु टारि ।

भरि गुलाल की मूठि सौं, गई मूठि सी मारि ॥

ख. वियोग पक्ष :- वास्तव में श्रृंगार को रसराज कहते हैं। संयोग में तो प्रेम एकन्त रूप में और सीमित रहता है। वियोग में आत्मा का प्रसार अधिक होता है। नदी, पहाड, लता, वृक्ष आदि वियोग में उद्दीपन का काम करते हैं। प्रकृति में प्रियतम की झलक दिखाई देती है। हृदय की वीणा जितनी विप्रलम्भ श्रृंगार में झंकृत होती है, उतनी संयोग श्रृंगार में नहीं। विप्रलम्भ में हृदय की मर्म वेदना का झंकार होता है। कालिदास का मेघदूत वियोग श्रृंगार का सुन्दर काव्य है। बिहारी ने वियोग पक्ष का भी सुन्दर चित्रण किया है। अभिलाषा, चिन्ता, स्मृति, गुणगान, उद्वेग, प्रलाप, उन्माद, व्याधि और मरण- वियोग की सारी दशाओं पर बिहारी ने अपनी तूलिका फेरी।

वास्तव में वियोग विरह में मनुष्य सूखकर काँटा हो जाता है। विरहाज्ञी के कारण नाइका के ऊपर गिरनेवाला गुलाब जल भी भाप बन जाता है। नाईका का शरीर क्षण-क्षण क्षीण हो जाता है।

“करी बिरह ऐसी तऊ गैल न छाड़तु नीचु।

दीनै हूँ चसमा चखनु, चाहे लहै न मीचु॥”

वियोग श्रृगार पूर्वराग, मान, प्रवास और करुणा - सारे रूपों पर बिहारी ने बल दिया है। अधिक विषय गमन - प्रवास में रहने वाले प्रियतम का पत्र मिलने पर नाइका प्रेमाभिव्यंजना व्यक्त करती है - वह पत्र को बार बार चूम लेती है और सिर पर उसे रख लेती है। फिर हृदय पर लगा लेती है। -

"कर लै, चूमि, चढ़ाइ सिर, उर लगाइ, भुज भेंटि।

लहि पाती पिय की लखति, बाँचति धरति समेटि॥”

प्रिय को वह सन्देश भेजना चाहती है। लोकिन कागज पर लिखा न बनता।

"कागद पर लिखत न बनत, कहत संदेसु लजात।

कहि है सबु तेरों हियौं, मेरे हिय की बात॥”

संयोग का वर्णन अधिक स्वभाविक होता है और वियोग में कहीं नाइका का शरीर जलता है। गुलाब का जल एक बूँद भी उसके शरीर पर नहीं गिरता। साँस लेते विरहिणी नाइका दुर्बलता के कारण आगे-पीछे होती रहती है।

"औंधाई सीसी सुलखि बिरह - बरनि बिललात।

बिच हीं सूखि गुलाबु गौ, छींटौ छुई न गात ॥”

“इति आवति चलि जाति उत चली छसातक हाथ।

चढ़ी हिंडौरै सैं रहै, लगी उसासनु साथ ॥"

4. भक्ति भावना :

विहारी लाल वस्तुत: श्रृंगारी कवि है। साथ ही उन में माधुर्य, सख्य, हास्य आदि सभी प्रकार की भक्ति के तत्त्वं समन्वित हुये हैं। वे वाह्याडम्बरों का निराकरण करके मन की पवित्रता की आवश्यकता बताते हैं।

"जपमाला छापै तिलक सरै न एकौ कामु ।

मन - काँचै नाचै वृथा साँचै राँचै रामु॥”

सांसारिक विषय वासनों में न गिरकर भगवान का दिया हुआ स्वीकार करने की वे सलाह देते हैं।

दीरघ साँस न लेहि दुख, सुख साईहिं न भूलि।

दई दई क्यों करतु है, दई दई सु कबूलि।।.

5. प्रकृति चित्रण :

प्रकृति सदा मानव की सहचर रही है। प्रकृति के बिना कोई जीव-जन्तु पनप नहीं सकता। अत. सौदयांनुभूति तथा ललिंत अभिव्यक्ति के लिए प्रकृति अत्यन्त आवश्यक है। अतः हम यह कह सकते हैं कि प्रकृति चित्रण के बिना कविता ही नहीं। बिहारी प्रकृति चित्रण में मानवीयता की ओर अधिक झुकते हैं। उद्दीपन और अलंकारों की अद्भुत समन्वयता के लिए प्रकृति को ले लेते हैं। वे कहीं-कहीं प्रकृति के मानवीकरण की सूक्ष्मता तक जाते हैं।

बैठि रही अति सघन वन, पैठि सदन तन माँह।

देखि दुपहरी जैठ की, छाँहीँ चाहति छाँह।।

संयोग और वियोग पक्ष दोनों में प्रकृति चित्रण का महत्वपूर्ण स्थान होता है जिसे बिहारी लाल ने सफलता के साथ निभाया है।

6. सूक्ति तथा नीति

बिहारी लाल दरबारी कवि होने पर सूक्ति तथा नीति परक दोहों की रचना भी उन्होंने की। समाज द्वन्द्वात्मक होता है। इसलिए समाज में जो सत तथा असत होते हैं। उनका सूक्ष्म अनुशीलन करके बिहारी दरबार के सामने प्रस्तुत करते हैं।

उदा -

यमक तथा काव्य लिंग अलंकारों से समन्वित यह दोहा देखिए -

"कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय।

यह खाये बौराय जग, ये पाये बौराय॥”

इसी प्रकार संसार में कोई भी सुन्दर नहीं और ओई भी असुन्दर नहीं। समय के अनुसार और देखने वालों के अनुसार कोई चीज सुन्दर दिखाई देती है और कभी कोई वस्तु असुन्दर दिखाई देती है। मानवों में भी सुन्दरता के बारे में यही विषय बताया है गया है।

"समै समै सुन्दर सबै रूप कुरूप न कोई।

मन की रुचि जेती जितै तित तेती रुचि होइ!!

अनेक स्थानों पर बिहारी नर की उन्नति का रहस्य नल के पानी की तुलना से करते है।

7. विद्वत्ता :

कवि अक्षर तपस्वी तथा सुवर्णयोगी होता है। इसलिए विविध विषयों का ज्ञान आवश्यक है। गणित, ज्योतिष, इतिहास, नीति, आयुर्वेद, विज्ञान आदि विषयों का ज्ञान बिहारी रखते हैं। इनका ज्ञान भण्डार बहु व्यापक है। ज्योतिष तथा विज्ञान संम्बन्धी यह दोहा देखिए –

“पत्रा ही तिथि पाइयै वा घर कै चहुँ पास।

नित प्रति पून्यौई रहै, आनन- औप- उजास॥"

8. अलंकारयोजना :

बिहारी की 'सतसई' बिन्दु में सिन्धु भरने वाली तथा गागर में सागर भरने वाली अलंकारों से समन्वित अनमोल कविता की भरमार है। उपमा, रूपक और उत्प्रेक्षा अलंकारों का अधिक प्रयोग बिहारी ने किया है।

“जदपि सुजाति सुलच्छनि सुवरन सरस सुवृत्त।

भुषण बिनु न विरजहि कविता वनिता मित्त॥”

उपर्युक्त केशवदास जी का दोहा, बिहारी कविता माधुरी अतिशयोक्ति का यह दोहा, बिहारी लाल की भाव पटिमा, मनोहर सौकुमार्य का वर्णन तथा नाइका की शोभा का वर्णन चित्रित करता है। बिहारी की अलंकार योजना व्यापक है। कोमलांगी नाइका तन पर भूषणों का भार कैसे सभ्भाल सकती है। उसके पाँव तो पहले ही शोभा के भार से डगमगा रहें हैं। इस प्रकार की भावना कुशल कवि ही कर सकता है।

"भूषन-भार संभारिहै, क्यों इहि तन सुकुमार।

सूधे पाइ न घर परै सोभा ही कैं भार॥”

उपमान के सहारे अनूठी-अनूठी चित्रात्मक अप्रस्तुत योजना का सौन्दर्य उत्प्रेक्षा के द्वारा अंकित हुआ है।

“चमचमात चंचल नयन, बिच घूँघट पर झीन।

मनहु सुर सरिता - बिमल जल उछरत जुग मुनि॥"

विरोधाभास के चमात्कार में कविवर बिहारी तंत्रीनाद कविता की मांधुरी रस युक्त संगीत और रति के श्रृंगार में डूबने वालों का जीवन धन्य बताते हैं।

"तंत्री - नाद कवित- रस सरस राग, रति रंग।

अनचूड़े बूडे तरे जे बूड़े सब अङ्ग॥"

9. भाषा - शैली : :

बिहारी की भाषा व्रज है। अन्य भाषाओं के शब्द प्रयोग भी बिहारी ने किया है। बिहारी ने तत्कालीन प्रचलित साहित्य ब्रज का प्रयोग किया है। भाषा को कहीं-कहीं उन्होंने तोड- मरोड़कर दोहों में जमाया है। संस्कृत शब्दों का समाहार भी बिहारी 7 में प्राप्त होता है। अरबी और फारसी शब्दों का प्रयोग भी बिहारी ने किया है।

बिहारी की भाषा शैली माधुर्य गुण प्रधान है। शब्द चधन तथा मुहावरों लोकोक्तियों के प्रयोग ने भाषा-1 शैली को सुसज्जित किया है। कभी कहीं व्याकरण संबन्ध कुछ इने गिने दोष भी कुछ पण्डित बिहारी में ढूँढ़ने का प्रयत्न करते हैं। - बिहारी की भाषा सशक्त, चुस्त प्रवाहपूर्ण साहित्यिक ब्रज है। उनकी वाक्य रचना व्यवस्थित और शब्द चयन अनूठा है। समास शक्ति वाग्विदग्ध अलंकारों का समावेश बिहारी की भाषा शैली के परिपोषक हैं।

10. उपसंहार :

रीति कालीन कविरत्न बिहारी लाल अपनी सतसई के कारण विख्यात हुए। किसी भी कबि की मान्यता उनकी रचनाओं की गणना से न होकर उनके गुण विशेष से होती है। बिहारी की सतसई मुक्तक बना बनाया दोहों का गुलदस्ता है। अनुभावों तथा भावों की योजना में रीति कालीन कवियों में बिहारी ताल बेजोड़ हैं। शोभा, सुकुमारता, बिरह ताप, बिरह की क्षीणता आदि के वर्णन में बिहारी ने कहीं-कहीं अतिशयोक्ति का आश्रय लिया है। उनके बहुत से दोहे आर्या सप्तशती तथा गाथा सप्तशती की छाया लेकर बने हुए है। बिहारी की कविता में श्रृंगार रस की अधिकता होने पर भी अनुभूति की गहनता नहीं।

अनुभावों का बिहारी ने विशद वर्णन किया और भाव संकेतों का कलात्मक नियोजन भी किया। प्रतिभा, निपुणता और अभ्यास तीनों का बिहारी की कला में योगदान है। कहने की आवश्यकता नहीं कि बिहारी रीति कालीन मूर्धन्य कवि हैं। उनका हर शब्द रस व्यंजित है। गागर में सागर भरने वाला, बिन्दु में सन्धु भरने वाला तथा रीतिकालीन श्रृंगार का उत्कृष्ट कवि है, बिहारीलाल।