मंगलवार, 14 जून 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-62

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-62


1. निम्नलिखित लेखकों का जन्म के अनुसार सही अनुक्रम कौन सा है ?
क) प्रतापनारायण मिश्र, बालमुकुन्द गुप्त, बालकृष्ण भट्ट, राजा लक्ष्मण सिंह
ख) बालमुकुन्द गुप्त, राजा लक्ष्मण सिंह, प्रतापनारायण मिश्र, बालकृष्ण भट्ट
ग) राजा लक्ष्मण सिंह, बालकृष्ण भट्ट, प्रतापनारायण मिश्र, बालमुकुन्द गुप्त
घ) बालकृष्ण भट्ट, प्रतापनारायण मिश्र, बालमुकुन्द गुप्त, राजा लक्ष्मण सिंह

2. इन कृतियों का काल के आधार पर सही अनुक्रम कौन सा है ?
क) रसिकप्रिया, श्रृंगार मंजरी, षड्ऋतु वर्णन, रस रहस्य
ख) श्रृंगार मंजरी, रसिकप्रिया, रस रहस्य, षड्ऋतु वर्णन
ग) रस रहस्य, षड्ऋतु वर्णन, श्रृंगार मंजरी, रसिकप्रिया
घ) षड्ऋतु वर्णन, रस रहस्य, रसिकप्रिया, श्रृंगार मंजरी

3. निम्नलिखित मनोवैज्ञानिक उपन्यासों का सही अनुक्रम कौन सा है ?
क) सन्यासी, अजय की डायरी, अपने अपने अजनबी, कल्याणी
ख) कल्याणी, सन्यासी, अजय की डायरी, अपने अपने अजनबी
ग) अजय की डायरी, कल्याणी, अपने अपने अजनबी, सन्यासी
घ) अपने अपने अजनबी, सन्यासी, अजय की डायरी, कल्याणी

4. प्रकाशन के अनुसार निम्नलिखित नाटकों का सही अनुक्रम क्या है ?
क) कोर्ट मार्शल, कबिरा खडा बाजार में, कथा एक कंस की, द्रौपदी
ख) कबिरा खडा बाजार में, कथा एक कंस की, द्रौपदी, कोर्ट मार्शल
ग) कथा एक कंस की, द्रौपदी, कोर्ट मार्शल, कबिरा खडा बाजार में
घ) द्रौपदी, कथा एक कंस की, कबिरा खडा बाजार में, कोर्ट मार्शल


5. प्रकाशन के अनुसार इन पत्रिकाओं का सही अनुक्रम कौन सा है ?
क) हिन्दी प्रदीप, ब्राह्मण, चाँद, हंस
ख) ब्राह्मण, चाँद, हंस, हिन्दी प्रदीप
ग) चाँद, हंस, हिन्दी प्रदीप, ब्राह्मण
घ) हंस, हिन्दी प्रदीप, ब्राह्मण, चाँद

6. काल के अनुसार निम्नलिखित कृतियों का सही अनुक्रम क्या है ?
क) खुमाण रासो, बीसलदेव रासो, चन्दनबाला रास, पउमचरिउ
ख) बीसलदेव रासो, चन्दनबाला रास, पउमचरिउ, खुमाण रासो
ग) पउमचरिउ, खुमाण रासो, बीसलदेव रासो, चन्दनबाला रास
घ) चन्दनबाला रास, पउमचरिउ, खुमाण रासो, बीसलदेव रासो

7. काल के अनुसार निम्नलिखित आचार्यों का सही अनुक्रम क्या है ?
क) भोजराज, रूय्यक, विश्वनाथ, वामन
ख) वामन, भोजराज, रूय्यक, विश्वनाथ
ग) रूय्यक, विश्वनाथ, वामन, भोजराज
घ) विश्वनाथ, वामन, भोजराज, रूय्यक

8. इन ग्रंथों का काल के आधार पर सही अनुक्रम कौन सा है?
क) काव्यादर्श, ध्वन्यालोक, काव्यप्रकाश, साहित्य दर्पण
ख) ध्वन्यालोक, काव्यप्रकाश, साहित्य दर्पण, काव्यादर्श
ग) काव्यप्रकाश, साहित्य दर्पण, काव्यादर्श, ध्वन्यालोक
घ) साहित्य दर्पण, काव्यादर्श, ध्वन्यालोक, काव्यप्रकाश

9. चरण में मात्राओं की संख्या (कम से अधिक) के आधार पर मात्रिक छंदों का सही अनुक्रम कौन सा है?
क) पीयूषवर्धक, रोला, गीतिका, चौपाई
ख) रोला, गीतिका, चौपाई, पीयूषवर्धक
ग) गीतिका, चौपाई, पीयूषवर्धक, रोला
घ) चौपाई, पीयूषवर्धक, रोला, गीतिका

10. प्रकाशन के अनुसार इन उपन्यासों का सही अनुक्रम क्या है ?
क) 
नदी के द्वीप, अँधेरे बंद कमरे, वे दिन, भाग्यवती
ख) अँधेरे बंद कमरे, वे दिन, भाग्यवती, नदी के 
द्वीप
ग) वे दिन, भाग्यवती, 
नदी के द्वीप, अँधेरे बंद कमरे
घ) भाग्यवती, नदी के द्वीप, अँधेरे बंद कमरे, वे दिन