सोमवार, 23 मई 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-20

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-20

1.लालचंद्रिका के रचनाकार हैं?
A. लल्लूलालजी
B. सदल मिश्र
C. गंगा प्रसाद शुक्ल
D. राजा शिवप्रसाद

2.साखी सबदी दोहरा कहि कहनी उपकान।
भगति निसृपहिं अधम कवि निंदहिं वेद पुरान। 
-किस कवि की पंक्तियाँ हैं?
A. कबीरदास
B. भिखारीदास
C. तुलसीदास
D. सूरदास

3.बीसलदेव रासो के रचनाकार हैं?
A. जगनिक
B. शारंगधर कवि
C. नल्लसिंह
D. नरपति नाल्ह

4.अद्दहमाण की रचना है?
A. प्राकृत पैंगलम
B. संदेश रासक
C. जयचंद्र प्रकाश
D. प्रबंध चिंतामणि

5.काव्यालंकार संग्रह के रचनाकार हैं -
A. उद्भट
B. भामह
C. दण्डी
D. वामन

6.एवं क्रमहेतुमभिधाय रसविषयं लक्षणसूत्रमाह –
यह रस संबंधी सूत्र किस आचार्य का है? 
A. भरतमुनि
B. आनंदवर्धन
C. अभिनव गुप्त
D. हेमचंद्र

7.उक्तिव्यक्तिप्रकरण ग्रंथ का विषय है?
A. पुराण
B. प्रेमकाव्य
C. भक्तिकाव्य
D. व्याकरण

8.मस्तीन सुखा डाहिबी।आसीम औरम थाहिबी।।
धी धी धुना नुप जाहिबी। फीफी फिना सत साहिबी।।
- उपरोक्त पंक्तियाँ किस भाषा का नमूना हैं
A. मागधी
B. पैशाची
C. बांगरू
D. कौरवी

9.अष्टछाप के कवि नहीं हैं?
A. रैदास
B. कृष्णदास
C. परमानंददास
D. नंददास

10.राधावल्लभी संप्रदाय के आचार्य हैं?
A. रामानुजाचार्य
B. गोस्वमी हितहरिवंश
C. वल्लभाचार्य
D. शंकराचार्य