मंगलवार, 14 जून 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-61

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-61


1. रचनाकाल के अनुसार भारतेन्दु के नाटकों का सही क्रम है
क) नीलदेवी, अंधेर नगरी, भारत दुर्दशा, सती प्रताप
ख) सती प्रताप, नीलदेवी, भारत दुर्दशा, अंधेर नगरी
ग) अंधेर नगरी, भारत दुर्दशा, नीलदेवी, सती प्रताप
घ) भारत दुर्दशा, नीलदेवी, अंधेर नगरी, सती प्रताप


2. पंत की काव्य-रचनाओं का सही क्रम है
क) गुंजन, पल्लव, ग्राम्या, युगांत
ख) पल्लव, गुंजन, युगांत, ग्राम्या
ग) युगांत, गुंजन, ग्राम्या, पल्लव
घ) पल्लव, गुंजन, ग्राम्या, युगांत

3. इन उपन्यासों का प्रकाशन काल के अनुसार सही क्रम है
क) बूँद और समुद्र, कठगुलाब, अमृत और विष, मैला अाँचल
ख) मैला अाँचल, अमृत और विष, बूँद और समुद्र, कठगुलाब
ग) कठगुलाब, बूँद और समुद्र, अमृत और विष, मैला अाँचल
घ) मैला अाँचल, बूँद और समुद्र, अमृत और विष, कठगुलाब


4. पत्रिकाओं का प्रकाशन काल के अनुसार सही क्रम है
क) सरस्वती, ब्राह्मण, हंस, नागरी प्रचारिणी पत्रिका
ख) ब्राह्मण, नागरी प्रचारिणी पत्रिका, सरस्वती, हंस
ग) नागरी प्रचारिणी पत्रिका, हंस, ब्राह्मण, सरस्वती
घ) सरस्वती, नागरी प्रचारिणी पत्रिका, हंस, ब्राह्मण

5. ज्ञानपीठ पुरस्कृत कृतियों का वर्षवार सही अनुक्रम है
क) चिदम्बरा, यामा, उर्वशी, कितनी नावों में कितनी बार
ख) उर्वशी, कितनी नावों में कितनी बार, चिदम्बरा, यामा
ग) उर्वशी, चिदम्बरा, कितनी नावों में कितनी बार, यामा
घ) कितनी नावों में कितनी बार, यामा, चिदम्बरा, उर्वशी

जवाब चयन गलत है....आप ज्ञानपीठ पुरस्कार क्रम देखिए।

6. रचना काल के अनुसार काव्यों का सही क्रम है
क) आँसू, कामायनी, लहर, कानन कुसुम
ख) कानन कुसुम, आँसू, कामायनी, लहर
ग) लहर, आँसू, कामायनी, कानन कुसुम
घ) कानन कुसुम, आँसू, लहर, कामायनी

7. जीवन काल के आधार पर कवियों का सही क्रम है
क) अमीर खुसरो, विद्यापति, रैदास, नानक
ख) नानक, 
विद्यापति, रैदास, अमीर खुसरो
ग) 
विद्यापति, रैदास, अमीर खुसरो, नानक
घ) 
विद्यापति, रैदास, नानक, अमीर खुसरो

8. प्रकाशन काल की दृष्टि से प्रेमचंद के उपन्यासों का सही अनुक्रम है
क) सेवासदन, प्रतिज्ञा, वरदान, रंगभूमि
ख) सेवासदन, वरदान, रंगभूमि, प्रतिज्ञा
ग) रंगभूमि, वरदान, प्रतिज्ञा, सेवासदन
घ) सेवासदन, प्रतिज्ञा, रंगभूमि, वरदान

9. प्रकाशन काल की दृष्टि से भीष्म साहनी के उपन्यासों का सही क्रम है
क) तमस, कडियाँ, नीलू नीलिमा नीलोफर, मय्यादास की माडी
ख) मय्यादास की माडी, तमस, कडियाँ, नीलू नीलिमा नीलोफर
ग) नीलू नीलिमा नीलोफर, तमस, कडियाँ, मय्यादास की माडी
घ) कडियाँ, तमस, मय्यादास की माडी, नीलू नीलिमा नीलोफर


10. प्रकाशन काल की दृष्टि से विष्णु प्रभाकर की रचनाओं का सही क्रम है
क) सृजन के सेतु, यादों की तीर्थयात्रा, हमसफर मिलते रहे, 
अर्द्धनारीश्वर
ख) 
अर्द्धनारीश्वर, सृजन के सेतु, हमसफर मिलते रहे, यादों की तीर्थयात्रा
ग) यादों की तीर्थयात्रा, सृजन के सेतु, हमसफर मिलते रहे, अर्द्धनारीश्वर
घ) यादों की तीर्थयात्रा, 
अर्द्धनारीश्वर, सृजन के सेतु, हमसफर मिलते रहे