रविवार, 14 अगस्त 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-99

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-99


151. राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन हैं?
►-वी.एस.रमा देवी

152. संसद का कोई सदस्य अपने अध्यक्ष की पूर्वानुमति लिये बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्थान रिक्त घोषित कर दिया जाता है?
►-60 दिन

153. पांडिचेरी को किस वर्ष भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया?
►-1962

154. भारत का संविधान भारत को किस प्रकार वर्णित करता है?
►-राज्यों का संघ

155. वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है?
►-राज्य सभा

156. पूरे देश को कितने क्षेत्रीय परिषदों में बाँटा गया है?
►-5

157. क्या पंचायतों को कर लगाने का अधिकार है?
►-हाँ

158. निम्न में से किस राज्य में वर्ष 1980 तक राष्ट्रपति शासन लागू नहीं हुआ था?
►-महाराष्ट्र

159. राज्यपाल विधान परिषद में अधिक से अधिक कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है?
►-निश्चित संख्या नहीँ

160. किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गयी?
►-1985

161. किस राज्य के विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है?
►-जम्मू-कश्मीर

162. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा कब प्रदान किया गया?
►-1971 में

163. वोट के अधिकार से क्या तात्पर्य है?
►-नागरिक अधिकार

164. लोकसभा का नेता कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री
165. ‘शून्य काल’ क्या है?
►-जब सदन में अतिमहत्त्वपूर्ण मामलों पर विचार होता हैँ

166. जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया?
►-गुलजारीलाल नन्दा

167. भारत का संविधान कब अंगीकर किया गया था?
►-26 नवम्बर,1949

168. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है?
►-एक
169. निम्नलिखित में से किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था?
►-1975 में

170. ‘नीति निर्देशक तत्व’ का महत्त्व किसके लिए है?
►-राज्य

171. एक वर्ष में कम-से-कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है?
►-दो बार
172. जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
►-नीलम संजीव रेड्डी

173. एक ही व्यक्ति को कितनी बार भारत का राष्ट्रपति बनाया जा सकता है?
►-कई बार

174. 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी?
►-महात्मा गाँधी

175. संसद पर होने वाले खर्चों पर किसका नियंत्रण रहता है?
►-नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-98

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-98


126. 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया?
►-गुटनिरपेक्ष
127. संविधान के अनुसार भारत एक है?
►-राज्यों का संघ
128. भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है?
►-ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली

129. भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है?
►-ब्रिटेन

130. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है?
►-आयरलैण्ड

131. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है?
►-दक्षिण अफ्रिका

132. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री

133. भारत की नागरिकता निम्न में किस प्रकार से प्राप्त की जा सकती है?
►-जन्मजात, देशीयकरण, वंशानुक्रम

134. पहला संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना?
►-1951

135. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए?
►-कोई सीमा नहीं

136. 1950 में योजना आयोग का गठन निम्न में किसके संकल्प द्वारा किया गया?
►-संघ मंत्रिमण्डल (गठन-15मार्च1950)

137. विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन है?
►-तमिलनाडू

138. लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करता है?
►-संसदीय मामले के मंत्री

139. ‘विधान परिषद’ का सदस्य होने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए?
►-30 वर्ष
140. “राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।” यह किसका कथन है?
►-सरोजिनी नायडू

141. देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित हुई?
►-1957, केरल

142. किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है?
►-उत्तर प्रदेश

143. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है?
►-प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति

144. भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था निम्न में से कहाँ से ली गयी है?
►-भारत शासन अधिनियम 1935 से

145. उस व्यक्ति का नाम बताइए जो, प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त होते समय राज्यसभा का सदस्य था?
►-इन्दिरा गाँधी

146. निम्न में से किस समिति का सदस्य मंत्री नहीं हो सकता है?
►-प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रम समिति, लोक लेखा समिति

147. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है?
►-लोकसभा का अध्यक्ष

148. दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है?
►-सदन के अध्यक्ष

149. राज्यसभा को कौन-से ऐसे अनन्य अधिकार प्राप्त है, जो लोकसभा को प्राप्त नहीं हैं?
►-राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्त्व का घोषित करना , अखिल भारतीय सेवा स्थापित करने का अधिकार संघ सरकार को देना

150. संसद के किन सदस्यों को गैर-सरकारी सदस्य कहा जाता है?
►-मंत्री के अलावा अन्य प्रत्येक सासंद को

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-97

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-97


101. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है?
►-विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

102. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है?
►-545

103. उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?
►-राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

104. दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ्तार नहीं किया जा सकता?
►-संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक

105. संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे?
►-श्यामा प्रसाद मुखर्जी

106. भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है?
►-भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

107. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है?
►-लोकसभा के सदस्य

108. प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी?
►-1874

109. भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं?
►-सरदार वल्लभ भाई पटेल

110. सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे?
►-राजकुमारी अमृत कौर

111. निम्न में से कौन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन है?
►-लोकसभा

112. मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया?
►- 4

113. लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने वर्ष से कम नहीं होना चाहिए?
►-25 वर्ष

114. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ?
►-26 जनवरी, 1950

115. पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई?
►-26 अक्टूबर, 1962

116. क्या राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर सकता है?
►-हाँ
117. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है?
►-एक
118. भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली?
►-21 जुलाई 1947

119. भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है?
►-22

120. राष्ट्रपति अपनी क्षमादान शक्ति का प्रयोग निम्न में से किस प्रकार के दण्डों पर कर सकता है?
►-मृत्यु दण्ड, सैनिक अदालत द्वारा दिये गए दण्ड, दण्ड ऐसे मामलों में दिये गए हों, जो संघीय कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हों

121. आपातकाल के दौरान निम्न में से किस प्रकार के स्वाधीनता के अधिकार को समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है?
►-जीवन और शारीरिक स्वतन्त्रा

122. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है?
►-लोकतांत्रिक गणतंत्र

123. मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री
124. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?
►-जे. बी. कृपलानी

125. मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी?
►-27

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-96

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-96


76. संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया?
►-प्रान्तों की विधानसभा
77. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया?
►-मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था |

78. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे?
►-208

79. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी?
►-299

80. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?
►-हैदराबाद

81. भारतीय संविधान में निम्न में से किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है?
►-भारत शासन अधिनियम 1935
82. किस राज्य में सबसे अल्प अवधि (16 दिसम्बर, 1976 से 28 दिसम्बर, 1976) के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा था?
►-उड़ीसा

83. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था?
►-जी. वी. मावलंकर

84. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया?
►-20 जुलाई, 1951

85. संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया?
►-1955

86. संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधित्व सर्वाधिक थे?
►-संयुक्त प्रान्त

87. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?
►-सितम्बर 1946

88. मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?
►-अक्टूबर 1946

89. संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई?
►-9 दिसम्बर 1946

90. संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला?
►-9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946

91. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?
►-31 अक्टूबर 1947

92. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?
►-सच्चिदानन्द सिन्हा

93. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था?
►-डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

94. संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
►-जवाहर लाल नेहरू

95. संविधान निर्माण के विभिन्न पहलुओं से सम्बंधित कौन-कौन समितियाँ संविधान सभा ने नियुक्त की?
►-संघ संविधान समिति, प्रान्तीय संविधान समिति,

96.भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है?
►-जनता

97. निम्न में से किस व्यक्ति ने दो बार कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला?
►-गुलजारीलाल नन्दा

98. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
►-मोरारजी देसाई

99. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है?
►-राष्ट्रपति
100. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की आख्या प्रदान की गयी है?
►-प्रस्तावना