गुरुवार, 19 मई 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-7

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-7


1. राउलवेल किसकी रचना है?
(A) चंदबरदाई 
(B) रोडकवि 
(C) दामोदर शर्मा 
(D) स्वयंभू

2. कुवलयमालाकथा किसकी कृति है?
(A) उद्योतनसूरि 
(B) विद्यापति 
(C) सरहपाद 
(D) शालिभद्रसूरि

3. रसगंगाधर किसकी रचना है?
(A) पं.जगन्नाथ 
(B) राजशेखर 
(C) क्षेमेन्द्र 
(D) कुंतक

4. कविकुलकल्पतरू के रचनाकार हैं?
(A) केशवदास 
(B) चिंतामणि त्रिपाठी 
(C) तोषकवि 
(D) भूषण

5. निम्नलिखित में कौन-सी रचना केशवदास की है?
(A) काव्यप्रकाश 
(B) भाषाभूषण 
(C) रसिकप्रिया 
(D) रसराज

6. वक्रोक्ति संप्रदाय के प्रवर्तक हैं?
(A) वामन 
(B) आनंदवर्धन 
(C) विश्वनाथ 
(D) कुंतक

7. अभिव्यंजनावाद के प्रवर्तक हैं?
(A) लोंजाइनस 
(B) क्रोचे 
(C) प्लेटो 
(D) अरस्तू

8. जयशंकर प्रसाद का अपूर्ण उपन्यास है?
(A) मंगलसूत्र 
(B) कंकाल 
(C) इरावती 
(D) तितली

9. हजारीप्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित उपन्यास नहीं है?
(A) पुनर्नवा 
(B) चारूचंद्रलेख 
(C) खंजननैन 
(D) बाणभट्ट की आत्मकथा

10. हिन्दी साहित्य बीसवीं शताब्दी के लेखक है?
(A) हजारीप्रसाद द्विवेदी 
(B) नगेन्द्र 
(C) रामविलास शर्मा 
(D) नंददुलारे बाजपेयी

बुधवार, 18 मई 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-6

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-6


41. संचारी भावों की संख्या कितनी होती है –
(क) दस 
(ख) नौ 
(ग) तैंतीस 
(घ) पच्चीस

42. जब सिंह तलवार लेकर उतरा तो गीदड़ भाग गए। इस वाक्य में कौन-सी शब्द शक्ति है
(क) अभिधा 
(ख) लक्षणा 
(ग) व्यंजना 
(घ) कोई नहीं

43. घर गंगा में है - इस वाक्य में कौन-सी शब्द शक्ति है
(क) लक्षणा 
(ख) व्यंजन 
(ग) अभिधा 
(घ) तात्पर्या

44. भूषन बिनु न बिराजई कविता बनिता मित्त - यह कथन किसका है
(क) बिहारी 
(ख) मतिराम 
(ग) केशव 
(घ) रहीम

45. यथार्थवाद और अतियथार्थवाद का जन्म कहाँ हुआ
(क) रूस 
(ख) इंग्लैण्ड 
(ग) जर्मनी 
(घ) फ्रांस

46. इनमें से किस आचार्य ने "वाक्यं रसात्मकं काव्यं" कहा है
(क) मम्मट 
(ख) विश्वनाथ 
(ग) पण्डितराज जगन्नाथ 
(घ) अभिनवगुप्त

47. स्वच्छन्दतावाद का जन्मदाता कौन है-
(क) हीगल 
(ख) रूसो 
(ग) मौक्स वेबर 
(घ) विकटर ह्रूगो

48. भूषण बिनु न विराजई कविता बनिता मित्र में अलंकार बताइए –
(क) श्लेष 
(ख) यमक 
(ग) उत्पेक्षा 
(घ) भ्रान्तिमान

49. संचारी भाव एवं स्थायी भाव के बीच पोषक-पोषक सम्बन्ध होता है यह मत किस आचार्य का है ---
(क) भट्टनायक 
(ख) आचार्य शंकुक 
(ग) आचार्य अभिनव गुप्त 
(घ) भट्ट लोल्लट

50. भावकत्वं साधारणीकरण यह परिभाषा किसने दी है
(क) भट्टनायक 
(ख) भट्टलोल्लट 
(ग) आचार्य शंकुक 
(घ) डॉ. नगेन्द्र

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-5

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-5


31. इनमें से कौन-सा आचार्य रस सूत्र का व्याख्याता नहीं है
(क) आनन्द वर्धन 

(ख) अभिनवगुप्त 
(ग) भट्टनायक 
(घ) भट्टलोल्लट

32. साधारणीकरण सिद्धान्त के आविष्कर्ता आचार्य कौन है –
(क) भट्टनायक 
(ख) आचार्य अभिनवगुप्त 
(ग) भट्टलोल्लट 
(घ) आचार्य शंकुक

33. लल्लट के मत से विभावादि एवं स्थायी भाव के संयोग का क्या अर्थ है—
(क) अनुमाप्य-अनुमापक सम्बन्ध 
(ख) उत्पाद्य – उत्पादक सम्बन्ध
(ग) भोज्य – भोजक सम्बन्ध 
(घ) कोई नहीं

34. शंकुक ने रस सूत्र में संयोग का अर्थ क्या माना है –
(क) उत्पत्ति 
(ख) भुक्ति 
(ग) अभिव्यक्ति 
(घ) अनुमिति

35. भुक्तिवाद किस आचार्य के रस निष्पत्ति सम्बन्धी मत का नाम है
(क) आचार्य मम्मट 
(ख) आचार्य विश्वनाथ 
(ग) आचार्य अभिनवगुप्त 
(घ) भट्टनायक

36. रस सूत्र में संयोग का अर्थ भोज्य-भोजक सम्बन्ध किस आचार्य ने माना है –
(क) आचार्य शंकुक 
(ख) भट्टनायक 
(ग) अभिनवगुप्त 
(घ) विश्वनाथ

37. भट्टनायक ने रस का स्थान कहाँ माना है –
(क) रंगमंच 
(ख) काव्य विबद्ध 
(ग) सह्रदय सामाजिक का चित्त 
(घ) मूल पात्र

38. अभिनवगुप्त के रस निष्पत्ति सम्बन्धी मत को किस नाम से जाना जाता है—
(क) भुक्तिवाद 
(ख) अभिव्यक्तिवाद 
(ग) आरोपवाद 
(घ) उत्पत्तिवाद

39. स्थायी भावों की संख्या कितनी मानी गई है –
(क) आठ 
(ख) नौ 
(ग) दस 
(घ) ग्यारह

40. किस रस को रसराज की संज्ञा दी गई है –
(क) करूण 
(ख) वात्सल्य 
(ग) श्रृंगार 
(घ) रौद्र

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-4

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-4


21. वक्रोक्ति जीवितम् किसकी रचना है –
(क) मम्मट 
(ख) कुन्तक 
(ग) जगन्नाथ 
(घ) अभिनव गुप्त

22. औचित्यं रससिद्धस्य स्थिरं काव्यस्य जीवितम् किसकी उक्ति है –
(क) कुन्तक 
(ख) वामन 
(ग) दण्डी 
(घ) क्षेमेन्द्र

23. निम्नलिखित स्थायी भावों को उनके रस के साथ सुमेलित कीजिए –

सूची – 1 (स्थायी भाव)
(क) उत्साह 
(ख) शोक 
(ग) जुगुप्सा 
(घ) निर्वेद

सूची – 2 (रस)
1. करूण 
2. शान्त 
3. वीर 
4. रौद्र 
5. विभत्स

कूट –

      A   B     C        D

(A) 3    1     5         2

(B) 1    3     4         5

(C) 4    2     1         3

(D) 3    5     1         4

24. चन्द्रालोक किस आचार्य की रचना है –
(क) आचार्य जयदेव 
(ख) पंडितराज जगन्नथ 
(ग) अप्पय दीक्षित 
(घ) चिन्तामणि

25. विभावना अलंकार कहाँ होता है –
(क) जहाँ कारण कहीं हो और कार्य कहीं और हो
(ख) जहाँ कारण होते हुए भी कार्य न हो
(ग) जहाँ बिना कारण के कार्य हो 
(घ) जहाँ कराण के विपरीत कार्य हो

26. भरतमुनि के रससूत्र में संयोग और निष्पत्ति को अनुमान और अनुमिति किसने कहा है.
(क) अभिनव गुप्त 
(ख) भट्टनायक 
(ग) भट्टलोल्लट 
(घ) शंकुक

27. अनुकरण को प्रतिकृति न मानकर तुनर्सृजन किसने माना है ---
(क) अरस्तू 
(ख) प्लेटो 
(ग) लोंजाइनस 
(घ) इनमें सो किसी ने नहीं

28. रस सम्प्रदाय के प्रवर्तक आचार्य का नाम क्या है –
(क) भरत मुनि 
(ख) मम्मट 
(ग) अभिनवगुप्त 
(घ) भट्टनायक

29. भरतमुनि के ग्रन्थ का नाम बताइए –
(क) काव्यप्रकाश 
(ख) ध्वन्यालोक 
(ग) नाट्यशास्त्र 
(घ) रूपक रहस्य

30. भरत मुनि ने कितने रस माने हैं ---
(क) नौ 
(ख) आठ 
(ग) दस 
(घ) ग्यारह