गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

कबीरदास | साखी | सबद | रमैनी

कबीरदास :

जीवनवृत नीरू और नीमा द्वारा जुलाहा परिवार में पालित, शास्त्रज्ञान से वंचित पर काशी में आचार्य रामानंद का शिष्यत्व ग्रहण, जीवन का बहुत बड़ा भाग काशी में व्यतीत, अनेक संत-महात्माओं का सत्संग, १२९२ ई में सिकंदर लोदी द्वारा दंडित करने की चेष्टा, जीवन के अंतिम भाग में मगहर में निवास।

निरक्षर होने पर भी परम ब्रह्मज्ञानी, धार्मिक एकत्व और सामाजिक समता के बेजोड़ प्रबक्ता, निर्गुण, मतबाद के पुरस्कर्त्ता, मध्ययुग के सबसे सशक व्यंग्यकार रचनाएँ बीजक (साखी, सबद और रमैनी)।

साखी

गुरु गोबिंद तो एक है दूजा यहु आकार।

आप मेटि जीवत मरै तो पावै करतार।।


कबीर सतगुरु ना मिल्या रही अधूरी सीख।

स्वांग जती का परि घरि घरि भौगो भीख।।


सतगुरु ऐसा चाहिए जैसा सिकलीगर होइ।

सबद मसकला फेरि करि देह द्रपन करे कोइ।।


कबीर सुमिरण सार है सकल जंजाल।

आदि अंत सब सोधिया दूजा देखौ काल।।


कबीर निरभै राम जपि जब लग दीवै बाति।

तेल घट्या बाती बुझी तब सोबैगा दिन राति।।


लावा मारग दूरि घर बिकट पंथ यहु मार।

कहौ संतौ क्यूँ पाइये दुरतभ हरि दीदार।।


चकवी बिछुरे रैणि की आइ मिली परभाति।

जे जन बिछुरे राम सूं ते दिन मिले न राति।।


यह तन जारौँ मसि करौं धुवां जाइ सरग्गि।

मति वे राम दया करै बरसि बुझावे अग्गि।।


बिरह भुवंगम तनि बसै मंत्र न लागौ कोइ।

राम वियोगी ना जिवै जिबै तो वोरा होइ।।


सब रंग ताँत रबाब तन पिरहु बजावै नित्त।

और न कोई सुणि सकै कै सांई के चित्त।।


विपबा बुरहा जिनि कहै बिरहा है सुलितान।

जिस घटि विरह न संचरै सो घट सदा मसांण।।


आँखड़ियाँ झंई पड़ी पंथ निहारि निहारि।

जीभड़ियाँ छाला पडया नाम पुकारि पुकारि।।


इस तन का दीवा करों बनी मेलहुँ जीव।

लोही सीचें तेल त्यूँफकब मुख देखौं पवि।।


जे रोऊं तौ बल घंटै हसौं तो राम रिसाइ।

मन ही मांहि बिसूरणां ज्यूं घुंण काठहिं खाइ।।


कै विरहिनि कूं मींच दै कै आपा दिखलाई।

आठ पहर का दाझणां मोपै सह्या न जाइ।।


हिरदा भीतर दौ बलौ धूंवा न प्रगट होइ।

जाकै लागी सो लखै कै जिनि लाई सोइ।।


अंतरि कवल प्रकासिया ब्रह्म- वास तहां होई।

मन भँवरा तहाँ लुबधिया जाणैगा जन कोई।।


हद्द छाड़ि बेहद गया कीया सुन्नि स्नान।

सुनि जन महल न पार्व तहाँ किया बिश्राम।।


पंजरि प्रेम प्रकासिया जाग्या जोग अनत।

संसा खूटा सुख भया मिल्या पियारा कंत।।


पाणी ही ते हिम भया हिम है गया बिलाइ।

जो कुछ था सोई भया अब कछु कह्या न जाइ।।


जब मैं था तब हरि नहीं अब हरि हैं मैं नाहि।

सब अंधियारा मिटि गया जब दीपक देख्या मांहि॥


हेरत हेरत हे सखी रह्या कबीर हिराइ।

बूँद समाणी समंद में सो कत हेरी जाइ।।


हेरत हेरत हे सखी रह्या कबीर हिराइ।

समंद समांणां बूँद में सो कत हेरया जाइ।।


कबीर एक न जाणियां तौ बहु जाण्या क्या होइ।

एक तै सब होत हैं सब तैं एक न होइ।।


कबीर कहा गरबियौ इस जोबन की आस।

कसू फूले दिवस चारि खंखड़ भवा पलास।।


कबीर कहा गरबियौ काल गहे कर केस।

ना जाणौं कहां - मारिसी कै धरि कै परदेस।।


यह तन काचा कुंभ है लीयां फिरै या साथि।

ठबका लागा फूटिया कछू न आया हाथि।।


हिरदो भीतरि आरसी मुख देखणां न जाइ।

मुख तौ तौ परि घूंदेखिए जे मन की दुबिधा जाइ।।


काया देवल मन धजा विषै लहरि फहराइ।

मन चालयाँ देवल चलै ताका सरबस।।


कबीर मारग कठिन है कोई न सक।

गए से बहुड़े नहीं कुसल कहै को आई।।


माया मुई नमन वा मरि मरि गया सरीर।

आता त्रिस्नांना भुई यूँ कह गया कबीर।।


सहज सहज सब कोई कसै सहज ने चीन्हे कोई।

जिन्ह सहजै विषया तजी सहज कहोजे सोइ।।


मन मथुरा दिल द्वारिका काया कासो जांगि।

दसवां द्वारा देहुरे तामै जोति पिछांणि।।


पावक रूपी राम है घटि घटिरह्या समा।

चित चकमक लागी नहीं ताते ही धुंधुँआइ।।


गावण ही में रोज है रोवण ही में राग।

इक बैरागी गृह में इक गिरही बेराग।।


हम घर जाल्या आपणां लीया मुराढ़ा हाथि।

अब घर जालों तासका जे तलें हमारे साथि।।

सबद

(1)

संतो धोखा कासूं कहिए।

गुण मैं निर्गुण निर्गुण मैं गुण है बाट छाड़ि क्यूँ बहिर।

अजरा अमर कथै सब कोई अलख न कथणां जाई।

नां तिस रूप बरन नंही जाकै घटि-घटि रह्य समाई।

व्यंड ब्रह्माणअड की सब कोई बाकै आदि अरु अंति न होई।

प्यंड ब्रह्मण्ड छाड़ि जे कधिए कहै कबीर हरि सोई।।

(2)

लोका मति के भोरा रे।

जौ कासी तन तज़े कबीरा तो रामहि कहा निहोरा रे।

तब हम वैसे अब हम ऐसे इहै जनम का लाहा।

ज्यूं जल में जल पैसि न निकसै यूं दुरि मिल्या जुलाहा।

राम भगति परि जाको हित चित ताकी अचिरज काहा।

गुरु प्रसाद साध की संगति जग जीतें जाइ जुलाहा।

कहत कबीरः सुनहु रे संतौ श्रमि पैर जिनि कोई।

जस कासी तस मगहर ऊसर हिरदै राम सति होई।

(3)

पानी विच मीन पियासी।

मोहि सुनि - सुनि आवत हाँसी।

आतम ज्ञान विना सब सूना क्या मथुरा क्या कासी।

घर में वस्तु घरी नहिं सूझै बाहर खोजत जासी।

मृग की नाभि माँहि क्सतूरी वन वन फिरत उदासी।

कहत कबीर सुनो भाई साधो सहज मिले अविनासी।

(4)

बाल्हा आव हमारे गेह रे।

तुम्ह बिन दुखिया देह रे।

सबको कहै तुम्हारी नारी मोकौ इहै अंदेह रे।

एकमेक है सेज न सोवै तब लग कौसा नेह रे।

आन न भावै नींद न आवै ग्रिह बन धेरै न धीर रे।

ज्यूं कामी कौं काम पियारा ज्यूं प्यासे कूं नीर रे।

है कोई ऐसा पर उपगारी हरि सूं कहै सुनाई रे।

ऐसे हाल कबीर भए हैं बिन देखे जीव जाइ रे।

(5)

तो को पीव पिलेंगे घूँघट का पट खेल रे।

घट - घट मे वह साई रहता कटुक वचन मत बोल रे।

धन जौबन को गरव न कीजे झूठा पँच रंग चोल रे।

सून्न महल में दियना बारि ले आसा सों तम डोल रे।

जोग जुगुत सो रँगमहल में पिय पायो अनमोल रे।

कहैं कवीर आनंद भयो है बाजत अनहद ढोल रे।

(6)

झीनी झीनी बीनी चदरिया।

काहे कै ताना काहे कै भरनी कौन तार से बीनी चदरिया।

इंगला पिगला ताना भरती सुखमन तार से बीनी चदरिया।

आठ कँवल दल चरखा डोले पाँच तत्त गुन तीनी चदरिया।

साई को सियत मास दस लागौ ठोक कै वीनी चदरिया।

सो चादर सुर नर मुनि ओढ़े ओढ़ि कै मैली कीनी चदरिया।

दास कबीर जतन से ओढ़ी त्यों की त्यों धर दीनी चदरिया।

*********

ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रवर्तक कबीरदास की भक्ति का विवेचन कीजिए।

 ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रवर्तक कबीरदास की भक्ति का विवेचन कीजिए।

रूपरेखा: :

1. प्रस्तावना

2. आत्म निवेदन

3. जीव की लघुता और परमात्मा की महानता

4. शरणागति

5. विरह विग्धता

6. निर्गुण वैष्णव भक्ति

7. उपसंहार

1. प्रस्तावना :

कबीर और ज्ञानी बताया जाता है। परखने पर ज्ञानी और संत दोनों भक्त के अंतरगत ही आते र मनिार्म की रसात्मक अनुभूति है।" यहाँ रस का अर्थ है परमात्मा में लीन होना। श्रद्धा और क्ति हैं। कबीर वस्तुतः भक्त हैं। ज्ञान, योग, रहस्यवाद आदि भक्ति के समर्थन में आते हैं।

नारद भगवत् में नवधा भक्ति की भविक विश्लेषण हुआ है।

श्रवणं कीर्तनं विष्णोः स्मरणं पादसेवनम् ।

अर्चनं वन्दनं दस्यं सख्यमात्मनिवेदनम् ॥

2. आत्म निवेदन :

भक्ति का प्रधान तत्व आत्म निवेदन है। कबीर परमात्मा से आत्म निवेदन करते हुए कहते हैं –

हे भगवान - साई इतना दीजिए जा में कुटुम्ब समाय......। यह सत्वगुण का लक्षण हैं। इस केलिए आत्म समर्पण की।

3. जीव की लघुता और परमात्मा की महानता :

भक्ति में जीव अपनी लघुता प्रकट करता है और साथ ही परमात्मा की महानता स्वीकार करता है। वह अपने को परमात्मा के अनुयायी और कुत्ते तक बताता है।

कबीर कूता राम का मुतिया मेरा नाम।

गले राम की जेवडी, जित खींचे तित जाऊ॥

4. शरणागत

भक्ति की चरम सीमा शरणागति है। भगवान के नाम पर पूरे रूप से अपना आत्म समर्पण करना शरणागति है। गीताकार के अनुसार - सारे धर्मों कोत्याग कर परमात्मा की शरण में जाना सब से महान धर्म है। तटस्थ जीवन बिताते हुए परमात्मा - का ध्यान करना शरणागति हैं। शरणागति में आत्मोज्जीवन होता हैं। इसीलिए कबीर कहते हैं "मैं किसी अन्य को जानता नहीं केवल राम को जानता हूँ।"

वेद न जानूँ, भेद न जानू जानूँ एकहि रामा॥

5. विरह विदग्धता

भक्ति में तल्लीन होने पर जीव को भगवान के दर्शन का आभास होता है। उस आभास में जीव या भक्त विरह की व्यथा भोगता हैं। कबीर की वाणी में.......

आँखडियाँ झायी पडी, पंथ निहारि निहारि।

जीभडियां छाला पडया., राम पुकारि पुकारि ॥

परमात्मा के दर्शन होने पर भक्त आनन्द विभोर हो कर सर्व जगत में परमात्मा के दर्शन करता है.

लाली मेरे लाल की जित देखो तित लाल ।

लाली देखन मैं गयी, मैं भी हो गयी लाल ॥

6. निर्गुण वैष्णव भक्ति :

कबीर निर्गुण भक्तिधारा के प्रमुख कवि हैं। लेकिन वे राम का जप करते रहते हैं, और कहते है

निरगुण राम निरगुण राम जपहुरे भाई।

रामानन्द के शिष्य होने के कारण कबीर पर वैष्णव भक्ति का प्रभाव अधिक है। उनकी प्रतीक योजना और उलटबाँसियों में वैष्णव संप्रदाय के ही अनेक उदाहरण देखे जाते हैं। वे सारे संसार को भूल सकते हैं, लेकिन राम नाम नहीं भूल सकते। दिन और रात राम के जागरण में वे रहते हैं। कभी-कभी वे रोने भी लगते हैं।

एक न भूला दोइ न भूला, भूला सब संसारा।

सुखिया सब संसार है, खाए और सोये।।

दुखिया दास कबीर है जागे और शेये।।

उपसंहार : -

भक्ति अनुभूति प्रधान है। अनुभूति भावना से समन्वित होने पर भक्ति पल्लवित होती है। जाति-पाँति और ऊँच नीच की भावना रहित निर्गुण भक्ति की रसधारा में निमग्न होनेवाले सर्वप्रथम साधक हैं कबीर। कबीर अलौकिक भावधारा से भक्ति को लौकिक जगत में ले आये। भक्ति में विषय वासनाओं का परित्याग, भजन, कीर्तन, गुरुकृपा, सादाचार, आडम्बर राहित्य, समदृष्टि आदि लक्षण होते हैं। सब से बढ़ कर भगवान के प्रति आत्मसमर्पण होता है। सच्चा भक्त निडर रहता है, क्यों कि परमात्मा सदा उस के साथ रहता है। अतः कबीर का कथन है. -

जाकै रक्खै साइया, मारि न सक्कै कोइ।

बाल न बंका करि सकै, जो जग बैरी होइ।।

कबीर की सामाजिक विचारधारा का मूल्यांकन कीजिए | कबीर की सामाजिक विचारधारा प्रस्तुत कीजिए।

कबीर की सामाजिक विचारधारा का मूल्यांकन कीजिए
                                  (अथवा)
कबीर की सामाजिक विचारधारा प्रस्तुत कीजिए।

रूपरेखा -

1. प्रस्तावना

2. सामाजिक विचारधारा

अ. जाति - पान्त सम्बन्धी विचार

आ. बाह्याडम्बरों का खण्डन

इ. धार्मिक विचार

ई. सात्त्विक विचार

उ. राजनीतिक विचार

ऊ. निन्दा से न डरें

3. उपसंहार

प्रस्तावना :

कवि वस्तुतः सामाजिक प्राणी है। कवि का उद्गम (पैदाइश) समाज से होता है। कवि सदा सामाजिक श्रेय चाहता हैं। उस श्रेय केलिए वह ललचाता रहता है। सामाजिक दोषों को बता कर उनका निर्मूलन करना चाहता है। सामाजिक हित केलिए वह नए मार्गों का भी अन्वेषण करता रहता है।

कबीर वस्तुतः भक्त हैं। भक्त के साथ - साथ वे विचारक भी हैं। विचारक दो प्रकार के होते हैं -

1. भावनापरक विचार और

2. सामाजिक विचार

सामाजिक विचार :

सभ्य मबुव्यों के समूह को समाज कहते हैं। कबीर ने समाज को परखा और समाज से सम्बन्धित अपने विचार के प्रस्तुत किए। कबीर सामाजिक विचारधारा के अन्तरगत निम्न बताये गये विषयों की चर्चा करते हैं।

अ. जाति पान्त सम्बन्धी विचार :

सारे मनुष्य भगवान की सृष्टि हैं। भगवान समदर्शी हैं, तब भगवान से बनाया गया मानव, जाति पान्त के नाम पर क्यों झगडा कर रहा है? मानव केलिए चाहिए- ज्ञान, न कि जाति- पाँत की चर्चा। इसलिए कबीर

का कथन है -

जाति न पूछो साधु कि, पूछ लीजिए ज्ञान।

मोल करो तलवार का, पडा रहने दो म्यान॥

आ. बाह्याडम्बरों का खण्डन :

कबीर काशी के निवासी थे। बडे बडे ग्रन्थों को पढनेवाले बहुत से पंडित होते हैं। लेकिन पुस्तकों का सार ग्रहण करनेवाले बहुत कम। इसलिए वे कहते हैं। -

पोथी पढ़ि- पढि जग मुआ, पण्डित भया न कोय।

एकै अखिर पीव का पदै सो पण्डित होय॥

कपटी भक्तों को कबीर पकड लेते हैं और कहते हैं -

माला तो कर में फिरै जीभ फिरै मुँह माहि।

मनुआ तो दस दिश फिरै, यह तो सुमरिन नाहि॥

ढोंगे गुरुओं की अवहेलना करते हुए वे कहते हैं. ---

ताका गुरु भी अंधला, चेला खरा निरंध।

अंधा अंधा ठैलिया, दून्यूँ कूप पडंत॥

इ. धार्मिक विचार : -

कबीर ने तत्कालीन धार्मिक प्रथाओं को परखा। हिन्दू और मुसलमानों में होनेवाले बहुत से रीतिरिवाजों का खण्डन किया। उन्होंने मुसलमानों के रोजा, नमाज, हज आदि और हिन्दुओं के श्राद्ध, एकादशी, तीर्थ, व्रत आदि का खणडन किया। फिर वे कहते हैं- न हिन्दुओं में दया हैं और न मुसलमानों में मेहर, तीर्थयात्राओं का खण्डन करते हुए वे कहते हैं –

मोको कहाँ ढूँढे बंदे, मैं तो तेरे पास में।

न मैं देवल, न मैं मस्जिद, न काबे कैलास में॥

कबीर धार्मिक प्रवृत्तियों का खण्डन करके, निवृत्ति मार्ग का बोध करते हैं। वे कर्म काण्डों का खण्डन करते हुए कहते हैं - पाहन पूजे हरि मिले मैं पूजूँ पहाड।

सात्विक विचार :

मानव को न्यायशील होना है। न्याय का अर्थ - क प्रकार से 'जीओ' और 'जीने दो' है । आर्थिक लालच में पड कर मानव बेकार धन का संचय करेगा तो आवश्यक लोगों को असुविधा होगी। इसलिए कबीर कहते हैं -

साई इतना दीजिए, जा मैं कुटुम्ब समाय।

मैं भी भूखा न रहूँ साधु न भूखा जाय॥

उ. राजनीतिक विचार : -

कबीर निडर थे। डट कर शासक की गलतियाँ भी बताते थे और हिन्दू और मुसलमानी धर्मो में मिलने और का समनवय करके बताते थे। कहा जाता है कि एक बार सिकंदर लोडी के दरबार में कबीर पर धार्मिक अभियोग लगाया गया था। उनको बेडियाँ लगा कर गंगा में फेंक दिया गया और अग्नि कुण्ड में फेंक दिया गया, लेकिन वे गंगा से बाहर आये और अग्नि कुणड उनको जला न सका। मस्ति का हाथी भी उनकों न कुचल कर नमस्कार करने लगा। यहाँ कबीर की सत्यवादिता प्रकट होती हैं।

ऊ.. निन्दा से न डरना :

कबीर निर्भीक व्यक्ति हैं। निर्भीक का अर्थ हैं- कोई गलती न करना। गलती न करने से व्यक्ति को जीवन किसी से डरने की आवश्यकता नहीं। इसे कहते - आत्मबल आत्मबल व्यक्ति को अपने पर विश्वास होता है और उसके साथ आत्म विश्वास के साथ वह जीवन बिताता है। कबीर और एक पग आगे बढते है और कहते है – हमारी निन्दा करनेवालों को अपने ही पास में रखना चाहिए ताकि उसके कारण हम सदा जागरूक रहेंगे।

निन्दक नियरे राखिए आंगन कुटी छवाय।

उपसंहार : -

कबीर भक्त और साधु का समन्वित रूप हैं 'भक्त' भगवान को आत्म समर्पण करता हैं। 'साधु' आत्म ज्ञान के साथ - साथ उपदेशक भी होता हैं। एक प्रकार से भक्त अन्तर्मुखीं हैं और साधु बहिर्मुखी हैं। कबीर भक्त और साधु भी होने के कारण वे उपदेशक भी हैं। इसलिए उनके उपदेशों में अनेक सामाजिक विषय भी आते हैं। कबीर इस प्रकार समाज सुधारक हैं।

ऐसे कवि, सुधारक तथा साधु अजर तथा अमर बन जाते हैं।

जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः।

नास्ति एषां यशःकाये जरामरणजं भयम्:।।

कबीर की रहस्यवादी विचारधारा की समीक्षा कीजिए।

कबीर की रहस्यवादी विचारधारा की समीक्षा कीजिए।

रूपरेखा -

1. प्रस्तावना

2. साधना तथा भावुकतापूर्ण रहस्यवाद

अ. साधना पूर्ण रहस्यवाद

आ. भावना पूर्ण रहस्यवाद

3. माधुर्य भावना

4. उलटबाँसियाँ

5. उपसंहार

प्रस्तावना :

आत्मा, परमात्मा सम्बन्धी विचार साहत्य में परम्परागत चर्चित हैं। यह रहस्य जितना भी सोचे और जितना भी खोजें आज तक कोई दार्शनिक, कोई कवि या कोई भक्त या ज्ञानी पूर्णतया बोल न पाये। वे अपने विचार परमात्मा के बारे में प्रस्तुत करते रहे जो रहस्यवाद के अन्तरगत आते हैं। इन सब को समन्वित कर के आचार्य रामचन्द्रशुक्ल जी ने रहस्यवाद की परिभाषा दी है "चिन्तन के क्षेत्र में जो ब्रह्मवाद हैं, वही साहित्यिक क्षेत्र में रहस्यवाद कहलाता है।"

2. साधना तथा भावुकतापूर्ण रहस्यवाद :

कबीर साधु और कवि हैं। इसलिए उन की कविता में साधना प्रधान रहस्यबाद और भावना प्रधान रहस्यवाद दोनों व्यक्त होते हैं।

अ. साधना प्रधान रहस्यवाद :

कबीर के साधनापरख रहस्यवाद पर सिद्ध तथा नाथ साहित्य का प्रभाव, अपभ्रंश साहित्य का प्रभाव, अदद्वैतवाद का प्रभाव, सूफी साहित्य का प्रभाव, हठयोग का प्रभाव आदि हैं। साधक आत्मबल प्रधान होता है। वह सदा भगवान में रत (लीन) रहता है। वह किसी से नहीं डरता, क्यों कि परमात्मा उस के साथ है। इसलिए कबीर कहते हैं -

जाके रक्खे साइया मारि न सक्कै कोइ।

बाल न बँका करि सकै, जो जग वैरी होय।।

कबीर अनन्त परमात्मा के प्रकाश को अनेक सूर्यों की कान्ति से भी महान मानते हैं। वह - अगम्य अगोचर और सदा जगमगानेवाली ज्योति है। •

'अगम अगोचर गमि नहीं, तहाँ जग मगे ज्योति।”

यह ज्योति हर जीव के हृदय में रहती है।

"प्यंजर प्रेम प्रकासिया, अन्तरि भया उजास।

मुखि कस्तूरी मह मही, बाँणी फूटी बास।।"

आत्मा और परमात्मा का मिलन लवण और पानी जैसा होना चाहिए। साधक बहिर्मुखी से अन्तर्मुखी हो कर साधना में मग्न होता हैं।

"सुरति समणी निरति में, अजपा माहै जाप"।

साधक भगवान के ध्यान में लीन हो, समाधिस्त हो जाता है। तब उसका जप अजप में परिवर्तित हो जाता है। नाडी व्यवस्था इडा, पिंगला और सुषुम्ना के द्वारा सहस्रार पहुँच जाती हैं। तब साधक अमृतत्व सिद्धि प्राप्त करता है। इसी को कबीर उलटबॉसी के द्वारा प्रकट करते हैं।

आकासे मुखि औंधा कुआँ, पाताले पनिहारि।

ताका पाँणी को हंसा पीवै, बिरला आदि बिचारि॥

आ. भावना प्रधान रहस्यवाद :

इसके अन्तर्गत कबीर सूफी सिद्धान्त को कहीं-कहीं अपनाते हैं। साधक स्त्री के रूप में और परमात्मा पुरुष रूप में चित्रित होता हैं। आत्मा परमात्मा केलिए व्याकुल होना और व्यथित होना विरह कहलाता हैं। कबीर में विरह की तीव्रता बढ़ती हैं। वे क्षण-क्षण अपने प्रियतम राम की राह जोहते रहते हैं।

बहुत दिनन की जोवती, बाट तुम्हारी राम।

जिव तरसै तुझ मिलन कूँ, मति' नाहीं विश्राम।।

राम के वियोग में भक्त कबीर तडपते रहते हैं। उनकी भावना कहती हैं कि- "शरीर में भगवान की छाँह साँप की तरह सदा चलित या चरित होती रहती है। राम के वियोग में भक्त का जीना कठिन हैं। अगर जीयेगा भी तो वह पागल हो जाएँगा।

बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र में लागै कोइ।

सम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ।।

कबीर के अनुसार जीवन पानी का बुदबुदा है -

पानी केरा बुदबुदा अस मानुष की जाति।

देखत ही छिप जायेगा, ज्यो तारा पर भाति॥

इस क्षणिक तथा लघु जीवन में मानव भगवान की कृपा प्राप्त करना चाहता है। वह भाव विभोर हो कर -

रोता है, पुकारता है और रस्ता देखता रहता है।

आँखडियाँ झाँई पडी, पंथ निहारि निहारि।

जीभडियाँ छाला पडया, राम पुकारि पुकारि॥

भगवान की झलक प्रप्त होने पर साधक अतुलित आनन्द की प्राप्ति करता है। वह उस आनन्द को भाव में व्यक्त न कर पाता। उसकी वाणी "गूँगे के मुह गुड" बन जाती हैं। कहे कबिर गुड खाया.

यह 'ब्रह्म सूत्रों' का सार हैं - 'अथा तो ब्रह्म-जिज्ञासा'।

कवि कबीर की यह भावना गीता का सार है -

"तेषां नित्य अभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम "

संत कबीर की भावना उस रहस्योल्लास में आनन्द की डुबकियाँ लेती रहती है। तब वाणी से कोई 'वैखरी' शब्द नहीं निकलता "यतोवाचो निवर्तन्ते अप्राप्य मनसा सह”

3. माधुर्य भावना :

आत्मा परमात्मा में लीन होने की भावना ही “माधुर्य" हैं। कबीर की आत्मा सतत परमात्मा में लीन होना चाहती है। परमात्मा कहीं बाह्य संसार में नहीं है। वह हर जीव में विद्यमान हैं। वह निर्गुण और भावना प्रधान है। कबीर की आत्मा मूलाधार से निकल कर सहस्रार में पहुँचना माधुर्य भावना की चरम सीमा है। वहाँ मधुर अमृतत्व बिन्दु के रूप में आ कर आत्मा का उज्जीवन होता है। तब सारी नाडियों में 'मधुरता' व्याप्त होती है। इसलिए कबीर कहते हैं –

मोको कहाँ ढूँढे बंदे, मैं तो तेरे पास में।

न मैं देवल न मैं मसजिद न काबे कैलास में।।

कबीर की माधुर्य भावना अन्तर जगत में लीन है। जिस प्रकार वैष्णवों की सारूप्य, सामीप्य, सालोक्य और सायुज्य दशाएँ होती हैं वही अनुभव कबीर का है। वे भगवान के ध्यान में और भगवान के भाव में लीन रहते हैं। जहाँ कबीर राम के दर्शन अन्तर जगत में करते है, वहाँ - सूरदास, तुलसीदास और मीराबाई परमात्मा का दर्शन (बाह्म) बाह्य जगत में करते हैं। चाहे बाह्य हो या आन्तरिक हो, भगवान के प्रति भावना रखना मधुर है। कबीर का रहस्य परमात्मा को अन्दर देखना है। मानव को नलिनी के रूप में और जल को परमात्मा के रूप में कबीर भावना करते हैं –

"जल में उतपति, जल में वास, जल में नलिनी, तोर निवास।"

बढही को काल के रूप में, वृक्ष को वृद्धावस्था के रूप में और पक्षी को आत्मा के रूप में कबीर भावना करते हैं।

बाढि आवत देखि करि, तरिवर डोलन लाग।

हम कटे की कचु नहीं पँखेरू घर भाग।।

4. उलटबाँसियाँ :

कबीर के काव्य में चमत्कारपूर्ण और रहस्यपूर्ण 'उलटबाँसियाँ' हैं। कठोपनिषद में अनेक रहस्यात्मक विषयों की चर्चा हुई हैं। कबीर पर वेद और उपनिषतों का प्रभाव है। भावजाल में पडे हुए मनुष्यों की उलटी हुई अवस्या को कबीर अपनी उलटबाँसियों द्वारा व्यंजित करते हैं। योग साधना का विवरण कबीर उलटबाँसि के द्वारा व्यक्त करते हैं।

आकासे मुखि औंधा कुवाँ, पाताले पनिहारि।

ताका पाँणी को हंसा पीवै, बिरला आदि बिचारि।।

इसका मूल भगवतगीता के विभूति योग में है - "ऊर्ध्वमूलं अधश्शाखा ...............”

5. उपसंहार :

कबीर अनपढ़ हैं लेकिन वे बडे भावुक और ज्ञानी हैं। वे निर्गुणोपासक हैं और उनका दर्शन परवर्ती कवियों केलिए मार्गदर्शक बन गया। वे स्वयं कहते हैं - वेद न जानूँ, भेद न जानूँ, जानूँ एकहि रामा । वे शब्दों का आवरण पार कर भावना क्षेत्र में पहुँचते हैं। हर जीव में हर वस्तु में और सारे विश्व में वे परमात्मा का दर्शन करते हैं। ये दर्शन दो प्रकार के है -

1. बाह्य दर्शन

2. आन्तरिक दर्शन

कबीर स्वयं योगी हैं। रहस्यवाद योग प्रक्रिया का एक भाग है। कबीर हठयोग को रहस्यवाद से समन्वय करके प्रस्तुत करते हैं और कभी भावना के द्वारा वे रहस्यवाद को प्रस्तुत करते हैं। हिन्दी साहित्य में एक प्रकार से रहस्यवाद कबीर से ही प्रारम्भ हुआ है। कालगति में अनेक विद्वानों ने और कवियों ने रहस्यवाद के बारे में अपना अपना विश्लेषण किया था।

श्री साई सच्चरित्र - अध्याय-22 | SHIRDI SAI BABA - SAI SATHCHARITH 22

 श्री साई सच्चरित्र - अध्याय-22

सर्प-विष से रक्षा - 
श्री. बालासाहेब मिरीकर, 
श्री. बापूसाहेब बूटी, 
श्री. अमीर शक्कर, 
श्री. हेमाडपंत, 
बाबा की सर्प मारने पर सलाह

प्रस्तावना



श्री साईबाबा का ध्यान कैसे किया जाय। उस सर्वशक्तिमान् की प्रकृति अगाध है, जिसका वर्णन करने में वेद और सहस्त्रमुखी शेषनाग भी अपने को असमर्थ पाते है। भक्तों की स्वरुप वर्णन से रुचि नहीं। उनकी तो दृढ़ धारणा है कि आनन्द की प्राप्ति केवल उनके श्रीचरणों से ही संभव है। उनके चरणकमलों के ध्यान के अतिरिक्त उन्हें अपने जीवन के सर्वोच्च लक्ष्य की प्राप्ति का अन्य मार्ग विदित ही नहीं। हेमाडपंत भक्ति और ध्यान का जो एक अति सरल मार्ग सुझाते है, वह यह है –

कृष्ण पक्ष के आरम्भ होने पर चन्द्र-कलाएँ दिन प्रतिदिन घटती चलती है तथा उनका प्रकाण भी क्रमशः क्षीण होता जाता है और अन्त में अमावस्या के दिन चन्द्रमा के पूर्ण विलीन रहने पर चारों ओर निशा का भयंकर अँधेरा छा जाता है, परन्तु जब शुक्ल पक्ष का प्रारंभ होता है तो लोग चन्द्र-दर्शन के लिए अति उत्सुक हो जाते है। इसके बाद द्धितीया को जब चन्द्र अधिक स्पष्ट गोचर नहीं होता, तब लोगों को वृक्ष की दो शाखाओं के बीच से चन्द्रदर्शन के लिये कहा जाता है और जब इन शाखाओं के बीच उत्सुकता और ध्यानपूर्वक देखने का प्रयत्न किया जाता है तो दूर क्षितिज पर छोटी-सी चन्द्र रेखा के दृष्टिगोचर होते ही मन अति प्रफुल्लि हो जाता है। इसी सिद्धांत का अनुमोदन करते हुए हमें बाबा के श्री दर्शन का भी प्रयत्न करना चाहिये। बाबा के चित्र की ओर देखो। अहा, कितना सुन्दर है। वे पैर मोड़ कर बैठे है और दाहिना पैर बायें घुटने पर रखा गया है। बांये हाथ की अँगुलियाँ दाहिने चरण पर फैली हुई है। दाहिने पैर के अँगूठे पर तर्जनी और मध्यमा अँगुलियाँ फैली हुई है। इस आकृति से बाबा समझा रहे है कि यदि तुम्हें मेरे आध्यात्मिक दर्शन करने की इच्छा हो तो अभिमानशून्य और विनम्र होकर उक्त दो अँगुलियों के बीच से मेरे चरण के अँगूठे का ध्यान करो। तब कहीं तुम उस सत्य स्वरुप का दर्शन करने में सफल हो सकोगे। भक्ति प्राप्त करने का यह सब से सुगम पंथ है।


अब एक क्षण श्री साईबाबा की जीवनी का भी अवलोकन करें। साईबाबा के निवास से ही शिरडी तीर्थस्थल बन गया है। चारों ओर के लोगों की वहाँ भीड़ प्रतिदिन बढ़ने लगी है तथा धनी और निर्धन सभी को किसी न किसी रुप में लाभ पहुँच रहा है। बाबा के असीम प्रेम, उनके अदभुत ज्ञानभंडार और सर्वव्यापकता का वर्णन करने की सामर्थ्य किसे है। धन्य तो वही है, जिसे कुछ अनुभव हो चुका है। कभी-कभी वे ब्रहा में निमग्न रहने के कारण दीर्घ मौन धारण कर लिया करते थे। कभी-कभी वे चैतन्यघन और आनन्द मूर्ति बन भक्तों से घरे हुए रहते थे। कभी दृष्टान्त देते तो कभी हास्य-विनोद किया करते थे। कभी सरल चित्त रहते तो कभी कुदृ भी हो जाया करते थे। कभी संझिप्त और कभी घंटो प्रवचन किया करते थे। लोगों की आवश्यकतानुसार ही भिन्न-भिन्न प्रकारा के उपदेश देते थे। उनका जीवनी और अगाध ज्ञान वाचा से परे थे। उनके मुखमंडल के अवलोकन, वार्तालाप करने और लीलाएँ सुनने की इच्छाएँ सदा अतृप्त ही बनी रही। फिर भी हम फूले न समाते थे। जलवृष्टि के कणों की गणना की जा सकती है, वायु को भी चर्मकी थैल में संचित किया जा सकता है, परन्तु बाबा की लीलाओं का कोई भी अंत न पा सका। अब उन लीलाओं में से एक लीला का यहाँ भी दर्शन करें। भक्तों के संकटों के घटित होने के पूर्व ही बाबा उपयुक्त अवसर पर किस प्रकार उनकी रक्षा किया करते थे। श्री. बालासाहेब मिरीकर, जो सरदार काकासाहेब के सुपुत्र तथा कोपरगाँव के मामलतदार थे, एक बार दौरे पर चितली जा रहे थे। तभी मार्ग में, वे साईबाबा के दर्शनार्थ शिरडी पधारे। उन्होंने मसजिद में जाकर बाबा की चरण-वन्दना की और सदैव की भाँति स्वास्थ्य तथा अन्य विषयों पर चर्चा की। बाबा ने उन्हें चेतावनी देकर कहा कि क्या तुम अपनी द्धारकामाई को जानते हो। श्री. बालासाहेब इसका कुछ अर्थ न समझ सके, इसीलिए वे चुप ही रहे। बाबा ने उनसे पुनः कहा कि जहाँ तुम बैठे हो, वही द्धारकामाई है। जो उसकी गोद में बैठता है, वह अपने बच्चों के समस्त दुःखों और कठिनाइयों को दूर कर देती है। यह मसजिद माई परम दयालु है। सरल हृदय भक्तों की तो वह माँ है और संकटों में उनकी रक्षा अवश्य करेगी। जो उसकी गोद में एक बार बैठता है, उसके समस्त कष्ट दूर हो जाते है। जो उसकी छत्रछाया में विश्राम करता है, उसे आनन्द और सुख की प्राप्ति होती है। तदुपरांत बाबा ने उन्हें उदी देकर अपना वरद हस्त उनके मस्तक पर रख आर्शीवाद दिया।


जब श्री. बालासाहेब जाने के लिये उठ खड़े हुए तो बाबा बोले कि क्या तुम ल्मबे बाबा (अर्थात् सर्प) से परिचित हो । और अपनी बाई मुट्ठी बन्द कर उसे दाहिने हाथ की कुहनी के पास ले जाकर दाहिने हाथ को साँप के सदृश हिलाकर बोले कि वह अति भयंकर है, परन्तु द्धारकामाई के लालों का वह कर ही क्या सकता है। जब स्वंय ही द्धारकामाई उनकी रक्षा करने वाली है तो सर्प की सामर्थ्य ही क्या है। वहाँ उपस्थित लोग इसका अर्थ तथा मिरीकर को इस प्रकार चेतावनी देने का कारण जानना चाहते थे, परन्तु पूछने का साहस किसी में भी न होता था। बाबा ने शामा को बुलाया और बालासाहेब के साथ जाकर चितली यात्रा का आनन्द लेने की आज्ञा दी। तब शामा ने जाकर बाबा का आदेश बालासाहेब को सुनाया। वे बोले कि मार्ग में असुविधायें बहुत है, अतः आपको व्यर्थ ही कष्ट उठाना उचित नहीं है। बालासाहेब ने जो कुछ कहा, वह शामा ने बाबा को बताया। बाबा बोले कि अच्छा ठीक है, न जाओ। सदैव उचित अर्थ ग्रहणकर श्रेष्ठ कार्य ही करना चाहिये। जो कुछ होने वाला है, सो तो होकर ही रहेगा।

बालासाहेब ने पुनः विचार कर शामा को अपने साथ चलने के लिये कहा। तब शामा पुनः बाबा की आज्ञा प्राप्त कर बालासाहेब के साथ ताँगे में रवाना हो गये। वे नौ बजे चितली पहुँचे और मारुति मंदिर में जाकर ठहरे। आफिस के कर्मचारीगण अभी नहीं आये थे, इस कारण वे यहाँ-वहाँ की चर्चायें करने लगे। बालासाहेब दैनिक पत्र पढ़ते हुए चटाई पर शांतिपूर्वक बैठे थे। उनकी धोती का ऊपरी सिरा कमर पर पड़ा हुआ था और उसी के एक भाग पर एक सर्प बैठा हुआ था। किसी का भी ध्यान उधर न था। वह सी-सी करता हुआ आगे रेंगने लगा। यह आवाज सुनकर चपरासी दौड़ा और लालटेन ले आया। सर्प को देखकर वह साँप साँप कहकर उच्च स्वर में चिल्लाने लगा। तब बालासाहेब अति भयभीत होकर काँपने लगे। शामा को भी आश्चर्य हुआ। तब वे तथा अन्य व्यक्ति वहाँ से धीरे से हटे और अपने हाथ में लाठियाँ ले ली। सर्प धीरे-धीरे कमर से नीचे उतर आया। तब लोगों ने उसका तत्काल ही प्राणांत कर दिया। जिस संकट की बाबा ने भविष्यवाणी की थी, वह टल गया और साई-चरणों में बालासाहेब का प्रेम दृढ़ हो गया।

बापूसाहेब बूटी



एक दिन महान् ज्योतिषी श्री. नानासाहेब डेंगलें ने बापूसाहेब बूटी से (जो उस समय शिरडी में ही थे) कहा आज का दिन तुम्हारे लिये अत्यन्त अशुभ है और तुम्हारे जीवन को भयप्रद है। यह सुनकर बापूसाहेब बडे अधीर हो गये। जब सदैव की भाँति वे बाबा के दर्शन करने गये तो वे बोले कि ये नाना क्या कहते है। वे तुम्हारी मृत्यु की भविष्यवाणी कर रहे है, परन्तु तुम्हें भयभीत होने की किंचित् मात्र भी आवश्यकता नहीं है। इनसे दृढ़तापूर्वक कह दो कि अच्छा देखे, काल मेरा किस भाँति अपहरण करता है। जब संध्या समय बापू अपने शौच-गृह में गये तो वहाँ उन्हें एक सर्पत दिखाई दिया। उनके नौकर ने भी सर्प को देख लिया और उसे मारने को एक पत्थर उठाया। बापूसाहेब ने एक लम्बी लकड़ी मँगवाई, परन्तु लकड़ी आने से पूर्व ही वह साँप दूरी पर रेंगता हुआ दिखाई दिया। और तुरन्त ही दृष्टि से ओझल हो गया। बापूसाहेब को बाबा के अभयपूर्ण वचनों का स्मरण हुआ और बड़ा ही हर्ष हुआ।

अमीर शक्कर

अमीर शक्कर कोरले गाँव का निवासी था, जो कोपरगाँव तालुके में है। वह जाति का कसाई था और बान्द्रा में दलाली का धंधा किया करता था। वह प्रसिदृ व्यक्तियों में से एक था। एक बार वह गठिया रोग से अधिक कष्ट पा रहा था। जब उसे खुदा की स्मृति आई, तब काम-धंधा छोड़कर वह शिरडी आया और बाबा से रोग-निवृत्ति की प्रार्थना करने लगा। तब बाबा ने उसे चावड़ी में रहने की आज्ञा दे दी। चावड़ी उस समय एक अस्वास्थ्यकारक स्थान होने के कारण इस प्रकार के रोगियों के लिये सर्वथा ही अयोग्य था। गाँव का अन्य कोई भी स्थान उसके लिये उत्तम होता, परन्तु बाबा के शब्द तो निर्णयात्मक तथा मुख्य औषधिस्वरुप थे। बाबा ने उसे मसजिद में न आने दिया और चावड़ी में ही रहने की आज्ञा दी। वहाँ उसे बहुत लाभ हुआ। बाबा प्रातः और सायंकाल चावड़ी पर से निकलते थे तथा एक दिन के अंतर से जुलूस के साथ वहाँ आते और वहीं विश्राम किया करते थे। इसलिये अमीर को बाबा का सानिध्य सरलतापूर्वक प्राप्त हो जाया करता था। अमीर वहाँ पूरे नौ मास रहा। जब किसी अन्य कारणवश उसका मन उस स्थान से ऊब गया, तब एक रात्रि में वह चोरी से उस स्थान को छोड़कर कोपरगाँव की धर्मशाला में जा ठहरा। वहाँ पहुँचकर उसने वहाँ एक फकीर को मरते हुए देखा, जो पानी माँग रहा था। अमीर ने उसे पानी दिया, जिसे पीते ही उसका देहांत हो गया। अब अमीर किंकर्तव्य-विमूढ़ हो गया। उसे विचार आया कि अधिकारियों को इसकी सूचना दे दूँ तो मैं ही मृत्यु के लिये उत्तरदायी ठहराया जाऊँगा और प्रथम सूचना पहुँचाने के नाते कि मुझे अवश्य इस विषय की अधिक जानकारी होगी, सबसे प्रथम मैं ही पकड़ा जाऊँगा। तब विना आज्ञा शिरडी छोड़ने की उतावली पर उसे बड़ा पश्चाताप हुआ। उसने बाबा से मन ही मन प्रार्थना की और शिरडी लौटने का निश्चय कर उसी रात्रि बाबा का नाम लेते हुए पौ फटने से पूर्व ही शिरडी वापस पहुँचकर चिंतामुक्त हो गया। फिर वह चावड़ी में बाबा की इच्छा और आज्ञानुसार ही रहने लगा और शीघ्र ही रोगमुक्त हो गया।


एक समय ऐसा हुआ कि अर्दृ रात्रि को बाबा ने जोर से पुकारा कि ओ अब्दुल कोई दुष्ट प्राणी मेरे बिस्तर पर चढ़ रहा है। अब्दुल ने लालटेन लेक बाबा का बिस्तर देखा, परन्तु वहाँ कुछ भी न दिखा। बाबा ने ध्यानपूर्वक सारे स्थान का निरीक्षण करने को कहा और वे अपना सटका भी जमीन पर पटकने लगे। बाबा की यह लीला देखकर अमीर ने सोचा कि हो सकता है कि बाबा को किसी साँप के आने की शंका हुई हो।

दीर्घ काल तक बाबा की संगति में रहने के कारण अमीर को उनके शब्दों और कार्यों का अर्थ समझ में आ गया था। बाबा ने अपने बिस्तर के पास कुछ रेंगता हुआ देखा, तब उन्होंने अब्दुल से बत्ती मँगवाई और एक साँप को कुंडली मारे हुये वहाँ बैठे देखा, जो अपना फन हिला रहा था। फिर वह साँप तुरन्त ही मार डाला गया। इस प्रकार बाबा ने सामयिक सूचना देकर अमीर के प्राणों की रक्षा की।

हेमाडपंत (बिच्छू और साँप)

बाबा की आज्ञानुसार काकासाहेब दीक्षित श्रीएकनाथ महाराज के दो ग्रन्थों भागवत और भावार्थरामायण का नित्य पारायण किया करते थे। एक समय जब रामायण का पाठ हो रहा था, तब श्री हेमाडपंत भी श्रोताओं में सम्मिलित थे। अपनी माँ के आदेशानुसार किस प्रकार हनुमान ने श्री राम की महानता की परीक्षा ली – यह प्रसंग चल रहा था, सब श्रोता-जन मंत्रमुग्ध हो रहे थे तथा हेमाडपंत की भी वही स्थिति थी। पता नहीं कहाँ से एक बड़ा बिच्छू उनके ऊपर आ गिरा और उनके दाहिने कंधे पर बैठ गया, जिसका उन्हें कोई भान तक न हुआ। ईश्वर को श्रोताओं की रक्षा स्वयं करनी पड़ती है। अचानक ही उनकी दृष्टि कंधे पर पड़ गई। उन्होंने उस बिच्छू को देख लिया। वह मृतप्राय.-सा प्रतीत हो रहा था, मानो वह भी कथा के आनन्द में तल्लीन हो। हरि-इच्छा जान कर उन्होंने श्रोताओं में बिना विघ्न डाले उसे अपनी धोती के दोनों सिरे मिलाकर उसमें लपेट लिया और दूर ले जाकर बगीचे में छोड़ दिया।

एक अन्य अवसर पर संध्या समय काकासाहेब वाड़े के ऊपरी खंड में बैठे हुये थे, तभी एक साँप खिड़की की चौखट के एक छिद्र में से भीतर घुस आया और कुंडली मारकर बैठ गया। बत्ती लाने पर पहले तो वह थोड़ा चमका, फिर वहीं चुपचार बैठा रहा और अपना फन हिलाने लगा। बहुत-से लोग छड़ी और डंडा लेकर वहाँ दौड़े। परन्तु वह एक ऐसे सुरक्षित स्थान पर बैठा था, जहाँ उस पर किसी के प्रहार का कोई भी असर न पड़ता था। लोगों का शोर सुनकर वह शीघ्र ही उसी छिद्र में से अदृश्य हो गया, तब कहीं सब लोगों की जान में जान आई।

बाबा के विचार

एक भक्त मुक्ताराम कहने लगा कि चलो, अच्छा ही हुआ, जो एक जीव बेचारा बच गया। श्री. हेमाडपंत ने उसकी अवहेलना कर कहा कि साँप को मारना ही उचित है। इस कारण इस विषय पर वादविवाद होने लगा। एक का मत था कि साँप तथा उसके सदृश जन्तुओं को मार डालना ही उचित है, किन्तु दूसरे का इसके विपरीत मत था। रात्रि अधिक हो जाने के कारण किसी निष्कर्ष पर पहुँचे बिना ही उन्हें विवाद स्थगित करना पड़ा। दूसरे दिन यह प्रश्न बाबा के समक्ष लाया गया। तब बाबा निर्णयात्मक वचन बोले कि सब जीवों में और समस्त प्राणियों में ईश्वर का निवास है, चाहे वह साँप हो या बिच्छू। वे ही इस विश्व के नियंत्रणकर्ता है और सब प्राणी साँप, बिच्छू इत्यादि उनकी आज्ञा का ही पालन किया करते है। उनकी इच्छा के बिना कोई भी दूसरों को नहीं पहुँचा सकता। समस्त विश्व उनके अधीन है तथा स्वतंत्र कोई भी नहीं है। इसलिये हमें सब प्राणियों से दया और स्नेह करना चाहिए। संघर्ष एवं बैमनस्य या संहार करना छोड़कर शान्त चित्त से जीवन व्यतीत करना चाहिए। ईश्वर सबका ही रक्षक है।

।। श्री सद्रगुरु साईनाथार्पणमस्तु । शुभं भवतु ।।