रविवार, 14 अगस्त 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-97

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-97


101. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है?
►-विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

102. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है?
►-545

103. उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?
►-राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

104. दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ्तार नहीं किया जा सकता?
►-संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक

105. संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे?
►-श्यामा प्रसाद मुखर्जी

106. भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है?
►-भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

107. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है?
►-लोकसभा के सदस्य

108. प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी?
►-1874

109. भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं?
►-सरदार वल्लभ भाई पटेल

110. सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे?
►-राजकुमारी अमृत कौर

111. निम्न में से कौन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन है?
►-लोकसभा

112. मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया?
►- 4

113. लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने वर्ष से कम नहीं होना चाहिए?
►-25 वर्ष

114. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ?
►-26 जनवरी, 1950

115. पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई?
►-26 अक्टूबर, 1962

116. क्या राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर सकता है?
►-हाँ
117. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है?
►-एक
118. भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली?
►-21 जुलाई 1947

119. भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है?
►-22

120. राष्ट्रपति अपनी क्षमादान शक्ति का प्रयोग निम्न में से किस प्रकार के दण्डों पर कर सकता है?
►-मृत्यु दण्ड, सैनिक अदालत द्वारा दिये गए दण्ड, दण्ड ऐसे मामलों में दिये गए हों, जो संघीय कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हों

121. आपातकाल के दौरान निम्न में से किस प्रकार के स्वाधीनता के अधिकार को समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है?
►-जीवन और शारीरिक स्वतन्त्रा

122. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है?
►-लोकतांत्रिक गणतंत्र

123. मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री
124. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?
►-जे. बी. कृपलानी

125. मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी?
►-27

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-96

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-96


76. संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया?
►-प्रान्तों की विधानसभा
77. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया?
►-मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था |

78. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे?
►-208

79. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी?
►-299

80. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?
►-हैदराबाद

81. भारतीय संविधान में निम्न में से किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है?
►-भारत शासन अधिनियम 1935
82. किस राज्य में सबसे अल्प अवधि (16 दिसम्बर, 1976 से 28 दिसम्बर, 1976) के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा था?
►-उड़ीसा

83. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था?
►-जी. वी. मावलंकर

84. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया?
►-20 जुलाई, 1951

85. संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया?
►-1955

86. संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधित्व सर्वाधिक थे?
►-संयुक्त प्रान्त

87. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?
►-सितम्बर 1946

88. मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?
►-अक्टूबर 1946

89. संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई?
►-9 दिसम्बर 1946

90. संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला?
►-9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946

91. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?
►-31 अक्टूबर 1947

92. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?
►-सच्चिदानन्द सिन्हा

93. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था?
►-डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

94. संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
►-जवाहर लाल नेहरू

95. संविधान निर्माण के विभिन्न पहलुओं से सम्बंधित कौन-कौन समितियाँ संविधान सभा ने नियुक्त की?
►-संघ संविधान समिति, प्रान्तीय संविधान समिति,

96.भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है?
►-जनता

97. निम्न में से किस व्यक्ति ने दो बार कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला?
►-गुलजारीलाल नन्दा

98. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
►-मोरारजी देसाई

99. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है?
►-राष्ट्रपति
100. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की आख्या प्रदान की गयी है?
►-प्रस्तावना

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-95

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-95


51. ‘नवनीत’ शब्द का सही अर्थ हैँ?
►-मक्खन
52. ‘प्राचीन’ का विलोम हैँ?
►-अर्वाचीन
53. ‘मनुष्यता’ का विपरीतार्थक हैँ?
►-बर्बरता
54. किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है?
►-भक्ति काल

55. सूरदास के गुरु कौन थे?
►-बल्लभाचार्य
56. “कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय” में कौन-सा अलंकार है?
►-यमक

57. खड़ीबोली का अरबी-फारसीमय रूप है?
►-उर्दू भाषा

58. हिन्दी भाषा का पहला समाचार-पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ किस सन् में प्रकाशित हुआ था?
►-1826

59. हिन्दी के किस समाचार-पत्र में ‘खड़ीबोली’ को ‘मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया है?
►-बनारस अखबार

60. ‘गाथा’ (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है?
►-प्राकृत |

61. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की काव्य भाषा है?
►-देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात् पुरानी हिन्दी

62. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य थे?
►-हेमचन्द्र

63. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है?
►-ब्राह्मी लिपि

64. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?
►-तेलुगु

65. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है?
►-तमिल
66. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस जिले से हुई?
►-नागौर

67. किस व्यक्तिने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए?
►-मोती लाल नेहरू

68. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?
►-1936

69. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?
►-जवाहर लाल नेहरू

70. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी?
►-क्रिप्स योजना
71. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन थी?
►-नरगिस दत्त

72. निम्न में किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया?
►-कैबिनेट मिशन योजना

73. कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे?
►-389

74. संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ?
►-जुलाई 1946

75. संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ?
►-वर्गीय मताधिकार

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-94

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-94

26. किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है?
►-जयशंकर प्रसाद

27. ‘प्रभातफेरी’ काव्य के रचनाकार कौन हैं?
►-नरेन्द्र शर्मा
28. ‘निशा -निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं?
►-हरिवंश रायबच्चन

29. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे?
►-जयपुर नरेश जयसिंह के

30. ‘अतीत के चलचित्र’ के रचयिता हैं?
►-महादेवी वर्मा

31. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है?
►-रामाज्ञा प्रश्नावली

32. ‘रामचरितमानस’ में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है?
►-भक्ति रस

33. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं?
►-सूरदास , तुलसीदास , जायसी

34. हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक का नाम क्या है?
►-गार्सा द तासी

35. ‘पद्मावत’ किसकी रचना है?
►-मलिक मुहम्मद जायसी

36. ‘बैताल पच्चीसी’ के रचनाकार हैं?
►-सूरति मिश्र

37. ‘लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।’ पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस रचना का अंश है?
►-कामायनी

38. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है?
►-जयशंकर प्रसाद
39. व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक मिलता है?
►-अज्ञेय में

40. भारतेन्दु कृत ‘भारत दुर्दशा’ किस साहित्य रूप का हिस्सा है?
►-नाटक साहित्य
41. ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है?
►-महतो
42. ‘दोहाकोश’ के रचयिता हैं?
►-सरहपा

43. ‘प्रेमसागर’ के रचनाकार हैं?
►-लल्लू लालजी

44. वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता हैं?
►-सुभद्रा कुमारी चौहान

45. ‘आँसू’ (काव्य) के रचयिता हैं?
►-जयशंकर प्रसाद

46. ‘पंचवटी’ कौन-सा समास है?
►-द्विगु

47. ‘रामचरितमानस’ में कितने काण्ड हैं?
►-7

48. निम्नलिखित में से कौन सा एक व्यंग्य लेखक है?
►-हरिशंकर परसाई

49. शुद्ध शब्द क्या है?
►-कवयित्री
50. ‘इतिहास’ शब्द का शुद्ध विशेषण हैँ?
►-ऐतिहासिक