बुधवार, 1 जून 2016

बीती विभावरी जाग री! - जयशंकर प्रसाद

बीती विभावरी जाग री! - जयशंकर प्रसाद


बीती विभावरी जाग री!

अम्बर पनघट में डुबो रही

तारा घट ऊषा नागरी।

खग कुल-कुल सा बोल रहा,

किसलय का अंचल डोल रहा,

लो यह लतिका भी भर लाई

मधु मुकुल नवल रस गागरी।

अधरों में राग अमंद पिये,

अलकों में मलयज बंद किये

तू अब तक सोई है आली

आँखों में भरे विहाग री।

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-34

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-34


1. सन् 1913 किस कवि का जन्मशती-वर्ष है?
A) शमशेर बहादुर सिंह 

B) भवानीप्रसाद मिश्र 
C) केदारनाथ अग्रवाल 
D) नरेंद्रशर्मा

2. प्रयोगवादी काव्यधारा में कौन कवि नहीं है?
A) कुँवरनारायण 
B) भारत भूषण अग्रवाल 
C) शमशेर बहादुर सिंह 
D) नागार्जुन

3. मुक्तिबोध की कौन सी रचना फैंटेसी से प्रभावित नहीं है?
A) चाँद का मुँह टेढ है 
B) ब्रह्मराक्षस 
C) भूल-गलती 
D) अँधेरे में

4. समकालीन कविता का प्रारंभ निराला की कविताओं से माननेवाले आलोचक?
A) डॉ.परमानंद श्रीवास्तव 
B) रामचंद्रशुक्ल 
C) हजारी प्रसाद द्विवेदी 
D) रामविलासशर्मा

5. 'फटा हुआ जूता' किसकी कहानी है?
A) कमलेश्वर 
B) राजेंद्र यादव 
C) मोहनराकेश 
D) मन्नुभण्डारी

6. 'संग्रथन' किस संस्था से प्रकाशित पत्रिका है?
A) केरल हिन्दी प्रचार सभा 
B) दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा
C) हिन्दी विद्यापीठ 
D) केरल हिन्दी साहित्य अकादमी

7. इनमें कौन केंतुम वर्ग की शाखा नहीं है?
A) जर्मनिक 
B) लैटिन 
C) ग्रीक 
D) फारसी

8. 'हमारी भावात्मक संतुष्टि का नाम ही सौन्दर्य है।'  किसका कथन है?
A) क्रोचे 
B) प्लेटो 
C) ऐ.ए.रिचर्डस 
D) लाँजाइनस

9. इनमें महोबा नरेश परमाल के दरबारी कवि कौन थे?
A) भट्टकेदार 
B) मधुकर कवि 
C) अमीर खुसरो 
D) जगनिक

10. गोपालराम गहमरी ने अपने उपन्यासों के प्रकाशनार्थ किस पत्रिका का प्रारंभ किया?
A) हंस 
B) मतवाला 
C) हिन्दुस्तान 
D) जासूस

मंगलवार, 31 मई 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-33

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-33


1. हिन्दी का प्रथम गद्य-ग्रंथ है?
A) उक्ति-व्यक्ति प्रकरण 
B) भाषा योगवाशिष्ठ 
C) चंद छंद बरनन की महिमा 
D) चौरासी वैष्णवन की वार्ता

2. दादू सम्प्रदास किस प्रकार का संप्रदाय है?
A) सगुणोपासक 
B) निर्गुणोपासक 
C) उभयात्मक 
 D) नास्तिक

3. महानुभाव संप्रदाय के प्रमुख आराध्य हैं?
A) राम 
B) कृष्ण 
C) शिव 
D) शक्ति

4. मसलानाम के रचनाकार है?
A) कुतुबन 
B) मंझन 
C) जायसी 
D) नूर मुहम्मद

5. पुष्टिमार्ग सिद्धांत के मूल प्रवर्तक कौन हैं?
A) वल्लभाचार्य 
B) विट्ठलनाथ 
C) कुंभनदास 
D) जगजीवन दास

6. तुलसीदास की कौनसी रचना ज्योतिष पर आधारित है?
A) गीतावली 
B) रामलला नहछू 
C) रामज्ञा प्रश्न 
D) जानकीमंगल

7. इनमें रीतिकालीन कवियों की कौनसी मुख्य प्रवृत्ति नहीं रही है?
A) लक्षण ग्रंथ-परम्परा 
B) नायक-नायिका भेद 
C) नखशिख वर्णन 
D) योग-दर्शन

8. 'स्वत्व निज भारत गहै' – यह किसका कथन है?
A) द्विजदेव 
B) ईश्वरचंद्र विद्यासागर 
C) भारतेंदु हरिश्चंद्र 
D) देवेंद्रनाथ

9. 'शिवशंभु के चिट्ठे' किस पत्र-पत्रिका में प्रकाशित हुए थे?
A) विशाल भारत 
B) माधुरी 
C) सरस्वती 
D) भारत मित्र

10. मैथिलीशरण गुप्त का एक उपनाम था?
A) मधुप 
B) राष्ट्रकवि 
C) भारत भारती 
D) मुंशी अजमेरी