रविवार, 22 मई 2016

पुष्प की अभिलाषा (फूल की चाह) | माखनलाल चतुर्वेदी | PUSHP KI ABHILASHA | MAKHANLAL CHATURVEDI

पुष्प की अभिलाषा - माखनलाल चतुर्वेदी


आशय : भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए हर भारतीय तन-मन-धन ले तैयार था। कवि ने त्याग और बलिदान की इस भावना को फूल बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है। इस कविता में भारत बगीचा है तो हर भारतीय फूल है । इस कविता में भारतवासियों का देशप्रेम सुंदर रूप से प्रकट हुआ है।


चाह नहीं मैं सुरबाला के
गहनों में गूँथा जाऊँ,
चाह नहीं, प्रेमी-माला में
बिंध प्यारी को ललचाऊँ।


चाह नहीं, सम्राटों के शव
पर हे हरि, डाला जाऊँ,
चाह नहीं, देवों के सिर पर
चढ़ूँ भाग्य पर इठलाऊँ।










मुझे तोड़ लेना वनमाली!
उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पर जावें वीर अनेक।



कवि परिचय : माखनलाल चतुर्वेदी जी (१८८८-१९६९) आधुनिक हिंदी साहित्य की राष्ट्रीय-भावना के कवियों में अग्रणी हैं। आपकी रचनाओं में राष्ट्रीयता का ओजस्वी स्वर गूँजता है। असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण आपको जेल भी जाना पड़ा था। काव्य के क्षेत्र में आपको 'एक भारतीय आत्मा' के रूप में जाना जाता है। 'हिमकिरीटिनी' 'हिम-तरंगिनी', 'माता' 'समर्पण', 'युग-चरण' आपकी प्रसिद्ध काव्य रचनाएँ हैं।



UGC-NET&SET-MODEL PAPER-18

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-18


41. अल्हा-ऊदल का संबंध किससे है?
क) परमाल रासो 
ख) खुमाण रासो 
ग) कायम रासो 
घ) हम्मीर रासो

42. खुमाण रासो के रचनाकार कौन है?
क) शाति विजय 
ख) दलपति विजय 
ग) विजयसेन सूरि 
घ) जिनविजय

43. शुक्ल जी ने कितनी रचनाओं के आधार पर आदिकाल को वीरगाथा काल नाम दिया?
क) 10 
ख) 12 
ग) 15 
घ) 11

44. वर्णरत्नाकर कैसी रचना है?
क) नक्षत्र विज्ञान 
ख) भाषा-विज्ञान 
ग) व्याकरण 
घ) ज्योतिष

45. पृथ्वीराज रासो में कितने समय है?
क) 26 
ख) 62 
ग) 69 
ख)96

46. खालिकबारी कैसा ग्रंथ है?
क) इतिहास 
ख) शब्दकोश 
ग) व्याकरण 
घ) ज्योतिष

47. अपभ्रंश को पुरानी हिन्दी किसने कहा है?
क) आचार्य शुक्ल 
ख) राहुल सांकृत्यायन 
ग) चंद्रधर शर्मा गुलेरी 
घ) प्रसाद

48. हिन्दी के पहले पत्र उदंत मार्तंड के प्रथम संपादक कौन थे?
क) नीलरतन हलदर 
ख) राजा राममोहन राय 
ग) युगलकिशोर शुक्ल 
घ) भारतेन्दु

49. निम्न लिखित में से कौन सा आदिकाल का एक नाम नहीं है?
क) वीरगाथा काल 
ख) चारण काल 
ग) सिद्ध-सामंत काल 
घ) आदिम युग

50. नाथ कितने माने जाते है?
क) 11 
ख)
ग) 7 
घ)5

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-17

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-17


31. हिन्दी साहित्य का पहला इतिहास किस भाषा में लिखा गया?
क) अंग्रेजी 

ख) हिन्दी 
ग) उर्दू 
घ) फ्रेंच

32. काल विभाजन की दृष्टि से हिन्दी साहित्य का पहला इतिहास किसने लिखा?
क) जार्ज ग्रियर्सन 
ख) एडविन ग्रीव्ज 
ग) बच्चनसिंह 
घ) रामचंद्र शुक्ल

33. बीसलदेव रासो के रचनाकार कौन है?
क) जगनिक 
ख) चंद 
ग) नरपति नाल्ह 
घ) धनपाल

34. योगसार किसकी रचना है
क) जिनधर्म सूरि 
ख) कुमारपाल 
ग) जोइन्दु 
घ) शालिभद्र सूरि

35. विजयपाल रासो के रचनाकार कौन है?
क) नरपति नाल्ह 
ख) शारंगधर 
ग) जगनिक 
घ) नल्लसिंह भाट

36. पाहुडदोहा के रचनाकार कौन है?
क) कनकामर 
ख) नयनन्दि मुनि 
ग) रामसिंह 
घ) हाल

37. आदिकाल को बीजवपन काल नाम किसने दिया?
क) हजारी प्रसाद द्धिवेदी 
ख) मिश्रबंधु 
ग) महावीर प्रसाद द्धिवेदी 
घ) रामकुमार वर्मा

38. चंदनबाला रास के रचनाकार कौन है?
क) आसगु 
ख) पालहन 
ग) सुमति गणि 
घ) जिनधर्म सूरि

39. प्रबंध चिंतामणि के लेखक कौन है?
क) बाणभट्ट 
ख) मेरूतुंग 
ग) कुलशेखर 
घ) हेमचंद

40. आदिकाल की प्रसिद्ध गद्य-पद्य पुस्तक राउल बेल के लेखक थे?
क) अमीर खुसरो 
ख) दामोदर 
ग) ज्योतिरीस्वर ठाकुर 
घ) रोडा