शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

मैया मैं नहिं माखन खायो - सूरदास | CBSE | CLASS 6 | HINDI

मैया मैं नहिं माखन खायो - सूरदास


कवि से परिचय

आपने जो रचना अभी पढ़ी है, वह सूरदास द्वारा रचित है। माना जाता है कि उनका जन्म 15वीं शताब्दी में हुआ था। सूरदास ने अपना अधिकांश जीवन मथुरा, गोवर्धन सहित ब्रज के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण के गुणगान में भजन गाते हुए बिताया। उनकी रचनाएँ ब्रजभाषा में उपलब्ध हैं। ये रचनाएँ इतनी सुंदर हैं कि आज भी लोगों के बीच बहुत प्रचलित हैं। उनकी अधिकतर कविताओं में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन है। ये कविताएँ अत्यंत लोकप्रिय हैं और देशभर में प्रेम से गायी जाती हैं। अपनी उत्कृष्ट रचनाओं के लिए वे महाकवि सूरदास कहलाते हैं। उनकी मृत्यु 16वीं शताब्दी में हुई थी।

मैया मैं नहिं माखन खायो – सूरदास



मैया मैं नहिं माखन खायो।

भोर भयो गैयन के पाछे, मधुबन मोहि पठायो।

चार पहर बंसीवट भटक्यो, साँझ परे घर आयो।।

मैं बालक बहियन को छोटो, छीको केहि बिधि पायो।

ग्वाल-बाल सब बैर परे हैं, बरबस मुख लपटायो।।

तू माता मन की अति भोरी, इनके कहे पतियायो।

जिय तेरे कछु भेद उपजि हैं, जानि परायो जायो।।

ये ले अपनी लकुटि कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो।

सूरदास तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो।।