भाषा संगम
भारतवर्ष - सुब्रह्मण्य भारती (तमिल कविता का हिंदी अनुवाद)
अखिल विश्व में अतुलनीय उत्कर्ष !
हमारा भारतवर्ष !
ज्ञान और विज्ञान, अर्थ-परमार्थ-ध्यान;
मान, आत्म-सम्मान, प्राण, धन-धान्य-दान;
सुधा सिंधु रस-गान, काव्य-कृतियाँ महान;
सब-कुछ जिसका है जग का आदर्श !
हमारा भारतवर्ष !
अखिल विश्व में अतुलनीय उत्कर्ष !
हमारा भारतवर्ष !