बुधवार, 19 जनवरी 2022

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' | SACHCHIDANANDA HIRANANDA VATSYAYAN AGYEYA | INDIAN HINDI POET | साहित्यकार का जीवन परिचय | AGYEYA

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' 

(सन् 1911-1987)

अज्ञेय का मूल नाम सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन है। उन्होंने अज्ञेय नाम से काव्य-रचना की। उनका जन्म कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था, किंतु बचपन लखनऊ, श्रीनगर और जम्मू में बीता। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अंग्रेजी और संस्कृत में हुई। हिंदी उन्होंने बाद में सीखी। वे आरंभ में विज्ञान के विद्यार्थी थे। बी.एससी. करने के बाद उन्होंने एम. ए. अंग्रेज़ी में प्रवेश लिया। क्रांतिकारी आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें अपना अध्ययन बीच में ही छोड़ना पड़ा। वे चार वर्ष जेल में रहे तथा दो वर्ष नज़रबंद। अज्ञेय ने देश-विदेश की अनेक यात्राएँ कीं। उन्होंने कई नौकरियाँ की और छोड़ीं। कुछ समय तक वे जोधपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे। वे हिंदी के प्रसिद्ध समाचार साप्ताहिक दिनमान के संस्थापक संपादक थे। कुछ दिनों तक उन्होंने नवभारत टाइम्स का भी संपादन किया। इसके अलावा उन्होंने सैनिक, विशाल भारत, प्रतीक, नया प्रतीक आदि अनेक साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया।

आज़ादी के बाद की हिंदी कविता पर उनका व्यापक प्रभाव है। उन्होंने सप्तक परंपरा का सूत्रपात करते हुए तार सप्तक, दूसरा सप्तक, तीसरा सप्तक का संपादन किया। प्रत्येक सप्तक में कवियों की कविताएँ संगृहीत जो शताब्दी कई दशकों की काव्य-चेतना प्रकट करती हैं। अज्ञेय कविता के साथ कहानी, उपन्यास, यात्रा-वृत्तांत, निबंध, आलोचना अनेक साहित्यिक विधाओं लेखन किया है। शेखर-एक जीवनी, नदी के द्वीप, अपने-अपने अजनबी (उपन्यास), यायावर रहेगा याद, बूँद सहसा उछली (यात्रा-वृत्तांत), त्रिशंकु, आत्मने (निबंध), विपथगा, परंपरा, कोठरी बात, शरणार्थी, जयदोल और तेरे प्रतिरूप (कहानी संग्रह) उनकी रचनाएँ।

अज्ञेय प्रकृति-प्रेम और मानव-मन अंतद्वंद्वों के कवि हैं। उनकी कविता में व्यक्ति की स्वतंत्रता आग्रह और बौद्धिकता का विस्तार भी। उन्होंने शब्दों नया देने का हिंदी काव्य-भाषा का विकास किया उन्हें हैं, जिनमें साहित्य अकादमी पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रमुख है। उनकी मुख्य काव्य-कृतियाँ हैं- भग्नदूत, चिंता, हरी घास पर क्षणभर, इंद्रधनु रौंदे हुए ये, आँगन के पार द्वार, कितनी नावों में कितनी बार आदि। अज्ञेय की संपूर्ण कविताओं का संकलन सदानीरा नाम से दो भागों में प्रकाशित हुआ है।