गुरुवार, 6 जनवरी 2022

हिन्दी सौरभ |ODISHA SCERT| CLASS 10 | अनमोल वाणी | THIRD LANGUAGE HINDI | रहीम के दोहे | RAHIM KE DOHE | CHAPTER 1 | P.NO.12

हिन्दी सौरभ |ODISHA SCERT| CLASS 10 | अनमोल वाणी | THIRD LANGUAGE HINDI | रहीम के दोहे | RAHIM KE DOHE | CHAPTER 1 | P.NO.12

रहीम के दोहे

रहीम का जन्म लाहौर में सन् 1556 में हुआ। इनका पूरा नाम अब्दुर्रहीम खानखाना था। रहीम अरबी, फ़ारसी, संस्कृत और हिंदी के अच्छे जानकार थे। रहीम मध्ययुगीन दरबारी संस्कृति के प्रतिनिधि कवि माने जाते हैं। अकबर के दरबार में हिंदी कवियों में इनका महत्त्वपूर्ण स्थान था। रहीम अकबर के नवरत्नों में से एक थे। रहीम के काव्य का मुख्य विषय शृंगार, नीति और भक्ति है। रहीम बहुत लोकप्रिय कवि थे।

इनके नीतिपरक दोहे में दैनिक जीवन के दृष्टांत देकर कवि ने उन्हें सहज, सरल और बोधगम्य बना दिया है। रहीम को अवधी और ब्रज दोनों भाषाओं पर समान अधिकार था। इन्होंने अपने काव्य में प्रभावपूर्ण भाषा का प्रयोग किया है।

रहीम की प्रमुख कृतियाँ हैं : रहीम सतसई, शृंगार सतसई, मदनाष्टक, रास पंचाध्यायी, रहीम रत्नावली आदि। ये सभी कृतियाँ 'रहीम ग्रंथावली' में समाहित हैं।

तरुवर फल नहीं खात है, सरवर पिय हिं न पान।

कहि रहीम पर काज हित संपति संचहि सुजान।।


रहिमन देखि बड़ेन को लघु न दीजिए डारि।

जहाँ काम आवै सुई कहा करै तलवारि ।।


रहिमन पर उपकार के करत न यारी बीच।

मांस दिये शिवि भूप ने दिन्हीं हाड़ दधीचि।।

******