शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

स्काउट | गाइड | रोवर | रेंजर | कब | बुलबुल | बेडेन पॉवेल | SCOUT GUIDE |

स्काउट - गाइड

SCOUT - GUIDE



आपने कभी अपने जैसे बच्चों को खाकी रंग की पोशाक पहने और गले में स्कार्फ बाँधे अवश्य देखा होगा। इनके चेहरे पर सेवा का भाव भी देखा होगा। आपने इनको मेले में या किसी धार्मिक समारोह में भीड़ को नियंत्रित करते हुए व बड़े-बूढो की सहायता करते हुए देखा होगा। आप जानते ये कौन हैं। हाँ, सही पहचाना आपने! ये काउट! आइए, आज हम स्काउट के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हैं। 


स्काउट एक प्रकार की प्रशिक्षण योजना है जिसके जन्मदाता बेडेन पॉवेल थे। उनका जन्म २२ फरवरी, सन् १८५७ को लंदन में हुआ था। जब वे छोटे थे तभी बेडेन पॉवेल के पिता की मृत्यु हो गई थी। वे बचपन से ही साहसिक कार्यों में रुचि लेते थे। खाली समय में वे अपनी माताजी की घरेलू कार्यों में सहायता किया करते थे। 

बड़े होकर बेडेन पॉवेल ने सेना में नौकरी कर ली। सन् १८७६ में उन्हें सैनिक अधिकारी बनाकर भारत के मेरठ शहर में भेजा गया। बाद में उन्हें अफ्रीका भेजा गया, जहाँ उन्हें जुलू कबीले के लोगों का सामना करना पड़ा। सन् १८९३ में उनकी टुकड़ी ने अपनी कुशलता से अफ्रीका के अशांत क्षेत्रों पर काबू पा लिया। अफ्रीकावासी उन्हें 'इम्पासी' कहकर पुकारते थे। इम्पासी का अर्थ होता है - कभी न सोने वाला बेड़िया। अफ्रीकी लोगों ने जासूसी कला में पॉवेल की निपुणता के कारण उन्हें यह नाम दिया था। 

बेडेन पॉवेल ने स्काउट प्रशिक्षण योजना की स्थापना की। इसका उद्देश्य बालकों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना उनका मत था कि एक जागरूक इनसान बनाने के लिए बच्चों में स्वावलंबन और सेवाभाव का विकास करना आवश्यक है। 


भारत में श्रीमती एनी बेसेंट के सहयोग से स्काउट दल की स्थापना हुई। शुरू-शुरू में इस दल में बालकों को ही प्रशिक्षण दिया जाता था। बाद में बालिकाओं के लिए भी गाइड दल गया। आज़ादी के बाद ७ नवबर, सन् १९५० को भारत स्काउट गाइड नामक संगठन बनाया गया। इस संगठन के अधीन बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। 



५ से १० वर्ष के बालकों को कब और बालिकाओं को बुलबुल कहा जाता है और उन्हें  विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है। इनका आदर्श वाक्य है- भरसक प्रयत्न करो। 

१० ने १६ वर्ष के बालकों को स्काउट और बालिकाओं को गाइड प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इस दल का आदर्श वाक्य है - सदा तत्पर रहो।

१६ से २५ वर्ष के युवकों को रोवर और युवतियों को रेंजर प्रशिक्षण दिया जाता है। इनका आदर्श वाक्य है - सेवा करते रहो।

स्काउट और गाइड के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। इन नियमों में प्रमुख हैं - विश्वसनीयता, वफ़ादारी, मित्रता, अनुशासनप्रियता, साहस आदि। इन्हें उच्चतम कर्मठ भावना से जीवन व्यतीत करना, सच्चा देशभक्त बनना, दूसरों के प्रति सजगता बनाए रखना व दयाभाव रखना सिखाया जाता है। स्काउट को शिक्षा दी जाती है कि वह सिर्फ अपने देश का ही नहीं, अपितु समाज व विश्व का भी नागरिक है। इसलिए उसे ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे सब की भलाई हो। 


हमें अपने जीवन में स्काउट और गाइड से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए।