शुक्रवार, 17 जून 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-67

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-67


1. निम्नलिखित रचनाओं का कालक्रमानुसार सही अनुक्रम लिखिए :
क) रामचन्द्रिका, रामचरितमानस, वैदेही वनवास, राम की शक्तिपूजा
ख) रामचरितमानस, रामचन्द्रिका, वैदेही वनवास, राम की शक्तिपूजा
ग) वैदेही वनवास, राम की शक्तिपूजा, रामचरितमानस, रामचन्द्रिका
घ) राम की शक्तिपूजा, रामचरितमानस, रामचन्द्रिका, वैदेही वनवास

2. प्रकाशनकाल के अनुसार निम्नलिखित हिन्दी पत्रिकाओं का सही अनुक्रम बताइए :
क) सरस्वती, कविवचनसुधा, हिन्दी प्रदीप, नागरी प्रचारिणी पत्रिका
ख) हिन्दी प्रदीप, सरस्वती, कविवचनसुधा, नागरी प्रचारिणी पत्रिका
ग) कविवचनसुधा, हिन्दी प्रदीप, नागरी प्रचारिणी पत्रिका, सरस्वती
घ) नागरी प्रचारिणी पत्रिका, सरस्वती, कविवचनसुधा, हिन्दी प्रदीप

3. काल के अनुसार रचनाकारों का सही अनुक्रम लिखिए :
क) लाला श्रीनिवास दास, प्रेमचन्द, अमृतलाल नागर, कमलेश्वर
ख) प्रेमचन्द, लाला श्रीनिवास दास, अमृतलाल नागर, कमलेश्वर
ग) अमृतलाल नागर, कमलेश्वर, लाला श्रीनिवास दास, प्रेमचन्द
घ) प्रेमचन्द, अमृतलाल नागर, लाला श्रीनिवास दास, कमलेश्वर

4. निम्नलिखित रचनाकारों का सही अनुक्रम बताइये :
क) प्रसाद, पंत, निराला, महादेवी
ख) निराला, प्रसाद, महादेवी, पंत
ग) प्रसाद, निराला, पंत, महादेवी
घ) पंत, प्रसाद, निराला, महादेवी

5. युग की दृष्टि से रचनाकारों का सही अनुक्रम बताइये :
क) हरिऔध, मीराबाई, चन्द बरदाई, सेनापति
ख) चन्द बरदाई, हरिऔध, मीराबाई, सेनापति
ग) मीराबाई, चन्द बरदाई, सेनापति, हरिऔध
घ) चन्द बरदाई, मीराबाई, सेनापति, हरिऔध

6. निम्नलिखित नाटकों का सही अनुक्रम लिखिए :
क) चन्द्रगुप्त, अंधेर नगरी, आषाढ का एक दिन, आठवाँ सर्ग
ख) अंधेर नगरी, आषाढ का एक दिन, चन्द्रगुप्त, आठवाँ सर्ग
ग) अंधेर नगरी, चन्द्रगुप्त, आषाढ का एक दिन, आठवाँ सर्ग
घ) आषाढ का एक दिन, अंधेर नगरी, चन्द्रगुप्त, आठवाँ सर्ग

7. निम्नलिखित उपन्यासों का कालानुसार सही अनुक्रम लिखिए :
क) टेढे-मेढे रास्ते, गोदान, राग दरबारी, मैला आँचल
ख) गोदान, टेढे-मेढे रास्ते, मैला आँचल, राग दरबारी
ग) गोदान, मैला आँचल, टेढे-मेढे रास्ते, राग दरबारी
घ) मैला आँचल, टेढे-मेढे रास्ते, गोदान, राग दरबारी

8. निम्नलिखित कहानियों का कालानुसार सही अनुक्रम लिखिए :
क) उसने कहा था, वापसी, तिरिछ, कफन
ख) तिरिछ, कफन, वापसी, उसने कहा था
ग) कफन, वापसी, उसने कहा था, तिरिछ
घ) उसने कहा था, कफन, वापसी, तिरिछ

9. निम्नलिखित साहित्येतिहासकारों का सही अनुक्रम लिखिए :
क) गार्सा द तासी, रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद व्दिवेदी, शिव सिंह सेंगर
ख) गार्सा द तासी, रामचन्द्र शुक्ल, शिव सिंह सेंगर, हजारी प्रसाद व्दिवेदी
ग) गार्सा द तासी, शिव सिंह सेंगर, रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद व्दिवेदी
घ) शिव सिंह सेंगर, गार्सा द तासी, रामचन्द्र शुक्ल, हजारी प्रसाद व्दिवेदी

10. निम्नलिखित आचार्यों का कालानुसार सही अनुक्रम लिखिए :
क) पंडितराज जगन्नाथ, कुन्तक, भामह, रूप गोस्वामी
ख) भामह, कुन्तक, रूप गोस्वामी, पंडितराज जगन्नाथग) कुन्तक, भामह, पंडितराज जगन्नाथ, रूप गोस्वामी
घ) रूप गोस्वामी, कुन्तक, भामह, पंडितराज जगन्नाथ