रविवार, 14 अगस्त 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-98

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-98


126. 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया?
►-गुटनिरपेक्ष
127. संविधान के अनुसार भारत एक है?
►-राज्यों का संघ
128. भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है?
►-ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली

129. भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है?
►-ब्रिटेन

130. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है?
►-आयरलैण्ड

131. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है?
►-दक्षिण अफ्रिका

132. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री

133. भारत की नागरिकता निम्न में किस प्रकार से प्राप्त की जा सकती है?
►-जन्मजात, देशीयकरण, वंशानुक्रम

134. पहला संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना?
►-1951

135. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए?
►-कोई सीमा नहीं

136. 1950 में योजना आयोग का गठन निम्न में किसके संकल्प द्वारा किया गया?
►-संघ मंत्रिमण्डल (गठन-15मार्च1950)

137. विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन है?
►-तमिलनाडू

138. लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करता है?
►-संसदीय मामले के मंत्री

139. ‘विधान परिषद’ का सदस्य होने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए?
►-30 वर्ष
140. “राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।” यह किसका कथन है?
►-सरोजिनी नायडू

141. देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित हुई?
►-1957, केरल

142. किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है?
►-उत्तर प्रदेश

143. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है?
►-प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति

144. भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था निम्न में से कहाँ से ली गयी है?
►-भारत शासन अधिनियम 1935 से

145. उस व्यक्ति का नाम बताइए जो, प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त होते समय राज्यसभा का सदस्य था?
►-इन्दिरा गाँधी

146. निम्न में से किस समिति का सदस्य मंत्री नहीं हो सकता है?
►-प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रम समिति, लोक लेखा समिति

147. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है?
►-लोकसभा का अध्यक्ष

148. दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है?
►-सदन के अध्यक्ष

149. राज्यसभा को कौन-से ऐसे अनन्य अधिकार प्राप्त है, जो लोकसभा को प्राप्त नहीं हैं?
►-राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्त्व का घोषित करना , अखिल भारतीय सेवा स्थापित करने का अधिकार संघ सरकार को देना

150. संसद के किन सदस्यों को गैर-सरकारी सदस्य कहा जाता है?
►-मंत्री के अलावा अन्य प्रत्येक सासंद को

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-97

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-97


101. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है?
►-विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

102. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है?
►-545

103. उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?
►-राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

104. दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ्तार नहीं किया जा सकता?
►-संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक

105. संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे?
►-श्यामा प्रसाद मुखर्जी

106. भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है?
►-भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

107. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है?
►-लोकसभा के सदस्य

108. प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी?
►-1874

109. भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं?
►-सरदार वल्लभ भाई पटेल

110. सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे?
►-राजकुमारी अमृत कौर

111. निम्न में से कौन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन है?
►-लोकसभा

112. मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया?
►- 4

113. लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने वर्ष से कम नहीं होना चाहिए?
►-25 वर्ष

114. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ?
►-26 जनवरी, 1950

115. पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई?
►-26 अक्टूबर, 1962

116. क्या राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर सकता है?
►-हाँ
117. भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है?
►-एक
118. भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली?
►-21 जुलाई 1947

119. भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है?
►-22

120. राष्ट्रपति अपनी क्षमादान शक्ति का प्रयोग निम्न में से किस प्रकार के दण्डों पर कर सकता है?
►-मृत्यु दण्ड, सैनिक अदालत द्वारा दिये गए दण्ड, दण्ड ऐसे मामलों में दिये गए हों, जो संघीय कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आते हों

121. आपातकाल के दौरान निम्न में से किस प्रकार के स्वाधीनता के अधिकार को समाप्त या सीमित नहीं किया जा सकता है?
►-जीवन और शारीरिक स्वतन्त्रा

122. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है?
►-लोकतांत्रिक गणतंत्र

123. मंत्रिपरिषद का अध्यक्ष कौन होता है?
►-प्रधानमंत्री
124. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?
►-जे. बी. कृपलानी

125. मूल संविधान में राज्यों की संख्या कितनी थी?
►-27

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-96

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-96


76. संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रुप से निर्वाचित किया?
►-प्रान्तों की विधानसभा
77. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया?
►-मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था |

78. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे?
►-208

79. पुनर्गठन के फलस्वरूप वर्ष 1947 में संविधान सभा के सदस्यों की संख्या कितनी रह गयी?
►-299

80. संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था?
►-हैदराबाद

81. भारतीय संविधान में निम्न में से किस अधिनियम के ढांचे को स्वीकार किया गया है?
►-भारत शासन अधिनियम 1935
82. किस राज्य में सबसे अल्प अवधि (16 दिसम्बर, 1976 से 28 दिसम्बर, 1976) के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा था?
►-उड़ीसा

83. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था?
►-जी. वी. मावलंकर

84. पहली बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया?
►-20 जुलाई, 1951

85. संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकता के सम्बन्ध में संसद ने एक व्यापक नागरिकता अधिनियम कब बनाया?
►-1955

86. संविधान सभा में किस प्रान्त के प्रतिनिधित्व सर्वाधिक थे?
►-संयुक्त प्रान्त

87. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ?
►-सितम्बर 1946

88. मुस्लिम लीग कब अंतरिम सरकार में शामिल हुई?
►-अक्टूबर 1946

89. संविधान सभा की पहली बैठक किस दिन शुरू हुई?
►-9 दिसम्बर 1946

90. संविधान सभा का पहला अधिवेशन कितनी अवधि तक चला?
►-9 दिसम्बर 1946 से 23 दिसम्बर 1946

91. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई?
►-31 अक्टूबर 1947

92. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया?
►-सच्चिदानन्द सिन्हा

93. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था?
►-डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

94. संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?
►-जवाहर लाल नेहरू

95. संविधान निर्माण के विभिन्न पहलुओं से सम्बंधित कौन-कौन समितियाँ संविधान सभा ने नियुक्त की?
►-संघ संविधान समिति, प्रान्तीय संविधान समिति,

96.भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है?
►-जनता

97. निम्न में से किस व्यक्ति ने दो बार कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला?
►-गुलजारीलाल नन्दा

98. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
►-मोरारजी देसाई

99. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है?
►-राष्ट्रपति
100. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की आख्या प्रदान की गयी है?
►-प्रस्तावना

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-95

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-95


51. ‘नवनीत’ शब्द का सही अर्थ हैँ?
►-मक्खन
52. ‘प्राचीन’ का विलोम हैँ?
►-अर्वाचीन
53. ‘मनुष्यता’ का विपरीतार्थक हैँ?
►-बर्बरता
54. किस काल को स्वर्णकाल कहा जाता है?
►-भक्ति काल

55. सूरदास के गुरु कौन थे?
►-बल्लभाचार्य
56. “कनक-कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय” में कौन-सा अलंकार है?
►-यमक

57. खड़ीबोली का अरबी-फारसीमय रूप है?
►-उर्दू भाषा

58. हिन्दी भाषा का पहला समाचार-पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ किस सन् में प्रकाशित हुआ था?
►-1826

59. हिन्दी के किस समाचार-पत्र में ‘खड़ीबोली’ को ‘मध्यदेशीय भाषा’ कहा गया है?
►-बनारस अखबार

60. ‘गाथा’ (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है?
►-प्राकृत |

61. सिद्धों की उद्धृत रचनाओं की काव्य भाषा है?
►-देशभाषा मिश्रित अपभ्रंश अर्थात् पुरानी हिन्दी

62. अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य थे?
►-हेमचन्द्र

63. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है?
►-ब्राह्मी लिपि

64. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?
►-तेलुगु

65. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है?
►-तमिल
66. राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत किस जिले से हुई?
►-नागौर

67. किस व्यक्तिने वर्ष 1922 में यह माँग की कि भारत के संविधान की संरचना हेतु गोलमेज सम्मेलन बुलाना चाहिए?
►-मोती लाल नेहरू

68. कांग्रेस ने किस वर्ष किसी प्रकार के बाह्य हस्तक्षेप के बिना भारतीय जनता द्वारा संविधान के निर्माण की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया था?
►-1936

69. वर्ष 1938 में किस व्यक्ति ने व्यस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा के गठन की मांग की?
►-जवाहर लाल नेहरू

70. वर्ष 1942 में किस योजना के तहत यह स्वीकार किया गया कि भारत में एक निर्वाचित संविधान सभा का गठन होगा, जो युद्धोपरान्त संविधान का निर्माण करेगी?
►-क्रिप्स योजना
71. राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन थी?
►-नरगिस दत्त

72. निम्न में किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठन किया गया?
►-कैबिनेट मिशन योजना

73. कैबीनेट मिशन योजना के अनुसार, संविधान सभा के कुल कितने सदस्य होने थे?
►-389

74. संविधान सभा के लिए चुनाव कब निश्चित हुआ?
►-जुलाई 1946

75. संविधान सभा का चुनाव निम्न में से किस आधार पर हुआ?
►-वर्गीय मताधिकार

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-94

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-94

26. किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है?
►-जयशंकर प्रसाद

27. ‘प्रभातफेरी’ काव्य के रचनाकार कौन हैं?
►-नरेन्द्र शर्मा
28. ‘निशा -निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं?
►-हरिवंश रायबच्चन

29. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे?
►-जयपुर नरेश जयसिंह के

30. ‘अतीत के चलचित्र’ के रचयिता हैं?
►-महादेवी वर्मा

31. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है?
►-रामाज्ञा प्रश्नावली

32. ‘रामचरितमानस’ में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है?
►-भक्ति रस

33. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने ‘त्रिवेणी’ में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं?
►-सूरदास , तुलसीदास , जायसी

34. हिन्दी साहित्य के इतिहास के सर्वप्रथम लेखक का नाम क्या है?
►-गार्सा द तासी

35. ‘पद्मावत’ किसकी रचना है?
►-मलिक मुहम्मद जायसी

36. ‘बैताल पच्चीसी’ के रचनाकार हैं?
►-सूरति मिश्र

37. ‘लहरें व्योम चूमती उठती। चपलाएँ असंख्य नचती।’ पंक्ति जयशंकर प्रसाद के किस रचना का अंश है?
►-कामायनी

38. किस छायावादी कवि ने संवाद शैली का सर्वाधिक उपयोग किया है?
►-जयशंकर प्रसाद
39. व्यवस्थाप्रियता और विद्रोह का विलक्षण संयोग किस प्रयोगवादी कवि में सबसे अधिक मिलता है?
►-अज्ञेय में

40. भारतेन्दु कृत ‘भारत दुर्दशा’ किस साहित्य रूप का हिस्सा है?
►-नाटक साहित्य
41. ‘जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं।’ यह कथन ‘गोदान’ के किस पात्र द्वारा कहा गया है?
►-महतो
42. ‘दोहाकोश’ के रचयिता हैं?
►-सरहपा

43. ‘प्रेमसागर’ के रचनाकार हैं?
►-लल्लू लालजी

44. वीरों का कैसा हो वसंत कविता के रचयिता हैं?
►-सुभद्रा कुमारी चौहान

45. ‘आँसू’ (काव्य) के रचयिता हैं?
►-जयशंकर प्रसाद

46. ‘पंचवटी’ कौन-सा समास है?
►-द्विगु

47. ‘रामचरितमानस’ में कितने काण्ड हैं?
►-7

48. निम्नलिखित में से कौन सा एक व्यंग्य लेखक है?
►-हरिशंकर परसाई

49. शुद्ध शब्द क्या है?
►-कवयित्री
50. ‘इतिहास’ शब्द का शुद्ध विशेषण हैँ?
►-ऐतिहासिक

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-93

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-93


1. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल की गई चार नई भाषाएँ हैं?
►संथाली , मैथिली , बोडो और डोगरी

2. भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बाँटा गया है?
►4

3. भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह है?
►-इण्डो-आर्यन

4. भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह है?
►-चीनी-तिब्बती
5. ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को कहा जाता है?
►-किरात

6. चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है?
►-निषाद

7. अपभ्रंश के योग से राजसाषानी भाषा का जो साहित्यिक रूप बना, उसे कहा जाता है?
►-डिंगल भाषा

8. ‘एक नार पिया को भानी। तन वाको सगरा ज्यों पानी।’ यह पंक्ति किस भाषा की है?
►-ब्रजभाषा
9. अमीर ख़ुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की रचना की है, उसकी मुख्य भाषा है?
►-खड़ीबोली

10. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था?
►-14 सितम्बर, 1949

11. ‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा को कहा जाता है?
►-खड़ीबोली

12. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया?
►-पिंगल भाषा

13. पंच-परमेश्वर किसकी रचना हैँ?
►-प्रेमचंद की
14. ‘बाँगरू’ बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है?
►-खड़ीबोली

15. डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है?
►-जम्मू कश्मीर
16. भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है?
►-महाराष्ट्र तथा गोवा

17. आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा है?
►-तेलुगु

18. ‘हिन्दी साहित्य का अतीत: भाग- एक’ के लेखक का नाम है?
►-डॉ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र

19. प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया है?
►-कृष्णभक्ति शाखा

20. ‘हंस जवाहिर’ रचना किस सूफी कवि द्वारा रची गई थी?
►-कासिमशाह

21. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई?
►-खड़ी बोली

22. त्रिपुरा की राजभाषा है?
►-बांग्ला
23. आँख की किरकिरी होने का अर्थ हैँ?
►-अप्रिय लगना
24. लाल पीला होने का अर्थ हैँ?
►-क्रोध करना

25. ‘नमक का दरोगा’ कहानी के लेखक हैं?
►-प्रेमचंद

हिन्दी में आत्मकथा

हिन्दी में आत्मकथा


हिन्दी में आत्मकथा इस विध का आरंभ बनारसीदास जैन की पद्यात्मक रचना अर्धकथानक(1641) से होता है। किंतु गद्य विधा के रूप में इसकी प्रतिष्ठा आधुनिक युग में ही हुई। स्वामी दयानन्द लिखित जीवनचरित्र (संवत् 1917 वि.), सत्यान्द अग्निहोत्री लिखित मुझ में देव जीवन का विकास (1910 वि.), भाई परमानन्द लिखित आप बीती (1921 वि.), रामविलास शुक्ल लिखित मैं क्रान्तिकारी कैसे बना (1933 ), भवानी दयाल संन्यासी कृत प्रवासी की कहानी(1939), डॉ. श्याम सुन्दरदास रचित मेरी आत्मकहानी (1941), राहुल सांकृत्यायन कृत मेरी जीवन यात्रा(1946), डा. राजेन्द्र प्रसाद रचित आत्मकथा (1947) वियोग हरि कृत मेरा जीवन प्रवाह (1948), सेठ गोविन्ददास कृत आत्मनिरीक्षण (तीन भाग 1958) पाण्डेय बेचन शर्मा 'उग्रÓ रचित अपनी खबर(1960) तथा आचार्य चतुंरसेन शास्त्री कृत मेरी आत्मकहानी (1963) इस विषय की महत्वपूर्ण कृतियां हैं। इसी क्रम में जीवन के चार अध्याय (1966) में प्रेमचन्द ने 'हंस’ के आत्मकथांक में कुछ साहित्यकारों की संक्षिप्त आत्मकथाएं प्रकाशित की थीं।

हिन्दी में महत्त्वपूर्ण आत्मकथाएं प्रकाशित हुई हैं इनमें क्या भूलूँ क्या याद करूँ (1969), नीड का निर्माण फिर (1979), बसेरे से दूर (1978) और दशद्वार से सोपान तक (1985) (चार खण्डों में), हरिवंश राय बच्चन, अपनी कहानी(1990), वृन्दावन लाल वर्मा, मेरी फिल्मी आत्मकथा(1947), बलराज साहनी, यशपाल जैन की आत्मकथा मेरी जीवन धारा(1987), डॉ. नगेन्द्र की आत्मकथा अद्र्धकथा(1988),फणीश्वरनाथ 'रेणुÓ की आत्मकथा आत्मपरिचय (1988) सं. भारत यायावर, रामदरश मिश्र की आत्मकथा समय सहचर है(1990), गोपालप्रसाद व्यास की आत्मकथा कहो व्यास, कैसी कही(1995) डॉ. रामविलास शर्मा की आत्मकथा अपनी धरती अपने लोग (1996), भगवतीचरण वर्मा की आत्मकथा कहि न जाये का कहिए, नरेश मेहता की आत्मकथा हम अनिकेतन(1995) कमलेश्वर की आत्मकथा जो मंैने जिया, यादों के चिराग (1997), जलती हुई नदी(1999) राजेन्द्र प्रसाद की आत्मकथा मुड़ मुड़ के देखता हूं (2001), अखिलेष की आत्मकथा और वह जो यथार्थ था (2001), भीष्म साहनी की आत्मकथा आज के अतीत (2003), विष्णु प्रभाकर की आत्मकथा पंखहीन, मुक्त गगन में और पंछी उड गया (तीन खण्ड, 2004) आदि हैं।

पिछले कुछ वर्षों में आत्मकथा लेखन की परम्परा में एक उल्लेखनीय बात यह हुई है कि अब लेखिकाएं भी मुक्त मन से आत्मकथाएं लिखने लगी हैं। कालक्रम से देखा जाय तो दस्तक जिन्दगी (1990) और मोड़ जिन्दगी का(1996) इन दो खण्डों में प्रकाशित प्रतिभा आग्रवाल की आत्मकथा सबसे पहले आती है। इसी क्रम में क्रमश: जो कहा नहीं गया(1996) कुसुम अंसल, लगता नहीं है दिल मेरा(1997) कृष्णा अग्निहोत्री, बूंद बावड़ी(1999) पद्या सचदेव, कस्तूरी कुण्डल बसै(2002)मैत्रेयी पुष्पा, हादसे (2005) रमणिका गुप्ता, एक कहानी यह भी(2007) मन्नू भण्डारी, अन्या से अनन्या (2007)प्रभा खेतान, गुडिय़ा भीतर गुडिय़ा (2008) मैत्रेयी पुष्पा, पिंजरे की मैना(2005) चन्द्रकिरण सौनरेक्सा तथा और-और औरत (2010) कृष्णा अग्निहोत्री की आत्मकथा प्रकाशित हुई हैं।

कुछ दलित लेखकों का ध्यान भी आत्मकथा लिखने की ओर गया है। अपने अपने पिंजरे (भाग-1;1995, भाग-2;200) मोहनदास नैमिशराय, जूठन (1969) ओमप्रकाश वाल्मीकि, तिरस्कृत (2002) तथा संतप्त (2006) डॉ. सूरजपाल चौहान, नागफनी (2007) रूपनारायण सोनकार, मेरा बचपन मेरे कन्धों पर (2009) श्यौराज सिंह बेचैन, मेरी पत्नी और भेडिय़ा (2010) डा. धर्मवीर, मुर्दहिया (2010) डा. तुलसीराम, शिंकजे का दर्द (2012) सुशील टाकभौरे आदि की आत्मकथाओं ने हिन्दी जगत का ध्यान आकृष्ट किया है ।

दलित लेखकों द्वारा आत्मकथा लिखने में जोखिम भी बहुत हैं। जब शरण कुमार लिम्बाले की पत्नी यह प्रश्न करती हैं कि यह सब लिखने से क्या फायदा? तुम क्यों लिखते हो। कौन अपनाएगा हमारे बच्चों को? 1या ओमप्रकाश वाल्मीकि की पत्नी उनके सरनेम को लेकर कहती है कि हमारे कोई बच्चा होता तो मैं इनका सरनेम जरूर बदलवा देती 2 तब यह समस्या कितनी गंभीर है, यह सोचने की जरूरत है। लिम्बाले जी कहते है फिर भी मैं लिखता हूं। यह सोचकर कि जो जीवन मैंने जिया यह सिर्फ मेरा नहीें है मेरे जैसे हजारों,लाखों का जीवन हैै।

प्रमुख वाद और उनके प्रवर्तक

प्रमुख वाद और उनके प्रवर्तक


1. अद्वैतवाद- शंकराचार्य

2. विशिष्टाद्वैतवाद- रामानुजाचार्य

3. द्वैतवाद - माधवाचार्य

4. द्वैताद्वैतवाद-आचार्य निम्बार्क

5. शुद्धताद्वैतवाद -बल्लभाचार्य

6. स्यादवाद- पाश्र्वनाथ

7. संघातवाद/क्षणिकवाद-बुद्ध

8. श्री सम्प्रदाय - रामानुज

9. सनक सम्प्रदाय-निम्बार्क

10. रूद्र सम्प्रदाय -विष्णु स्वामी

11. ब्रम्ह सम्प्रदाय -माध्वाचार्य

12. रामावत सम्प्रदाय-रामानंद

13. विश्नुर्इ सम्प्रदाय-जंभनाथ

14. उदासी सम्प्रदाय-श्रीचंद्र

15. राधाबल्लभ सम्प्रदाय -श्रीचंद्र

16. हरिदासी (सखी) सम्प्रदाय-स्वामी हरिदास

17. गोडीय सम्प्रदाय-चैतन्य

18. भकित के प्रवर्तक -रामानुज

24. बिम्बवाद-टी.ए. हयूम

25. कैप्सूलवाद -ओंकार नाथ त्रिपाठी

26. मांसलवाद-रामेश्वर शुक्ल

27. छायावाद- जयशंकर प्रसाद

28. स्वछंदतावाद -श्रीधर पाठक

29. रीतिकाल- केशवदास

30. हालावाद- हरिवंश राय

31. प्रयोगवाद- अज्ञेय

32. अलंकर वाद -मम्मट

33. ध्वनिवाद -आनंदवर्धन

34. रीति- वामन

35. औचित्य- क्षेमेन्द्र

36. समानान्तर कहानी-कमलेश्वर

37. सचेतन कहानी-महीप सिंह

38. सहज कहानी -अमृत राय

39. सक्रिय कहानी -राकेश वत्स

40. पुषिटमार्ग- बल्लभाचार्य

41. नकेनवाद-नलिन विलोचन

42. वेदांतवाद-बादरायण

बुधवार, 10 अगस्त 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-92

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-92


1. ईश्वर की कल्पना स्त्री के रूप में की गई है
(A) शिव-नारायणी संप्रदाय में
(B) सूफी संप्रदाय में
(C) कबीर पंथ में
(D) रसिक संप्रदाय में

2. ब्रजभाषा के संबंध में मान्यता है
I. ब्रजभाषा पश्चिमी हिंदी की बोली है।
II. ब्रजभाषा में तुलसीदास ने रचनाएँ की हैं।
III. ब्रजभाषा अर्धमागधी अपभ्रंश से विकसित हुई है।
IV. उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं।

सही विकल्प बताइए-
(A) I और II दोनों गलत
(B) I और II दोनों सही
(C) I और II,III तीनों सही
(D) I औरIII दोनों सही

3.˝विभावानुभाव व्यभिचारिसंयोगाद्रसनिष्पतिः" रस सूत्र है-
I. उक्त सूत्र के उद्भवक मम्मट हैं।
II. उक्त सूत्र में संचारी भाव का उल्लेख है।
III. उक्त सूत्र में स्थायीभाव का स्पष्ट उल्लेख है।
IV.उक्त तीनों कथन सही हैं।

सही विकल्प बताइए-
(A) I और II दोनों सही
(B) I और II,III तीनों सही
(C) I औरIII दोनों सही
(D) I और II,IV तीनों गलत

4.काव्यशास्त्रियों के बारे में निम्नलिखित कथन हैं
I. ‘काव्यालंकार’ के रचनाकार भामह हैं।
II. भामह छठी सदी के आचार्य हैं।
III. ‘काव्यादर्श’ के रचनाकार दण्डी हैं।
IV. दण्डी नवीं सदी का आचार्य हैं।

सही विकल्प बताइए-
(A) I और II दोनों सही
(B) I और IV दोनों सही
(C) II,III और IV तीनों सही
(D) I,III औरIV तीनों सही

5. रस मीमांसा के विषय में कहा जाता हैं।
I. ‘रस मीमांसा’ के लेखक अभिनव गुप्त हैं।
II. ‘रस मीमांसा’ के लेखक रामचंद्र शुक्ल हैं।
III. ‘रस मीमांसा’ के संपादक विश्वनाथ प्रसाद मिश्र हैं।
IV. ‘रस मीमांसा’ के लेखक विश्वनाथ प्रसाद मिश्र हैं।

सही विकल्प बताइए-
(A) I और II दोनों सही
(B) II और III दोनों सही
(C) I सही और III गलत
(D) II सही और III गलत

6. ‘स्त्रुततिसम्मत हरिभक्तिपथ संजुतविरति विवेक’ प्रसिद्ध उक्ति है।
I. उक्त कथन तुलसीदस का हैं।
II. उक्त कथन नाभादास का हैं।
III. उक्त कथन में सगुण भक्ति की महिमा का बखान किया गया हैं।
IV. उक्त कथन भक्ति के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण हैं।
सही विकल्प बताइए-
(A) I और II दोनों सही
(B) II और III दोनों सही
(C) III और IV दोनों सही
(D) I और III दोनों सही

7. प्रथम प्राकृत भषा है-
(A) वैदिक संस्कृत
(B) शौरसेनी
(C) पालि
(D) लौकिक संस्कृत

8. आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं की दृष्टी से कौन-सा वर्ग सही है?
(A) मराठी, तमिल, गुजराती, उड़िया
(B) कश्मीरी, उड़िया, बंगला, पंजाबी
(C) असमिया, उड़िया, मलयालं, मारवाड़ी
(D) बंगला, मालवी, तेलुगु, सिंधी

9. सूफी प्रेमाख्यानक काव्यों में प्रथम रचना है –
A) मृगावती
B) पद्मावत
C) चंदायन
D) मधुमालती

10. रस संप्रदास का प्राचीनतम उपलब्ध ग्रंथ है
A) नाट्यशास्त्र
B) ध्वन्यालोक
C) अलंकारमंजरी
D) रसमंजरी

गुरुवार, 4 अगस्त 2016

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-91

UGC-NET&SET-MODEL PAPER-91


1. अमीर खुसरो ने किस विधा में रचना नहीं की ?
(A) ग़ज़ल 
(B) मुकरी
(C) दो सुखने 
(D) रमैनी
2. हिंदी का प्रथम गद्य-ग्रंथ है :
(A) उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण
(B) भाषा योगवाशिष्ठ
(C) चंद छंद बरनन की महिमा
(D) चौरासी वैष्णवन की वार्ता
3. ‘दादू संप्रदाय’ किस प्रकार का संप्रदाय है?
(A) सगुणोपासक 
(B) निर्गुणोपासक
(C) उभयात्मक 
(D) नास्तिक
4. ‘महानुभाव संप्रदाय’ के प्रमुख आराध्य हैं :
(A) राम 
(B) कृष्ण
(C) शिव 
(D) शक्ति
5. ‘मसलानामा’ के रचनाकार हैं :
(A) कुतुबन 
(B) मंझन
(C) जायसी 
(D) नूर मुहम्मद
6. पुष्टिमार्ग सिद्धांत के मूल प्रवर्तक कौन है ?
(A) वल्लभाचार्य 
(B) बिट्ठलनाथ
(C) कुंभनदास 
(D) जगजीवनदास
7. तुलसीदास की कौनसी रचना ज्योतिष पर आधारित है ?
(A) गीतावलि
(B) रामलला नहछू
(C) रामाज्ञा प्रश्न
(D) जालकीमंगल
8. इनमें रीतिकालीन कवियों की कौन सी मुख्य प्रवृत्ति नहीं रही है ?
(A) लक्षण ग्रंथ-परंपरा
(B) नायक-नायिका भेद
(C) नखशिख वर्णन
(D) योग-दर्शन
9. ‘स्वत्व निज भारत गहै’- यह किसका कथन है?
(A) द्विजदेव
(B) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
(C) भरतेंदु हरिश्चन्द्र
(D) देवेंद्रनाथ
10. ‘शिवशंभु के चिट्ठे’ किस पत्र-पत्रिका में प्रकाशित हुए थे?
(A) विशाल भारत 
(B) माधुरी
(C) सरस्वती 
(D) भारत मित्र